Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अब चिरमिरी जिला अस्पताल में ENT का पूरा इलाज, नकसीर से लेकर कान-नाक में फंसी वस्तु तक की सुविधा,

Priyanshu Ranjan

नाक, कान और गले की कई जटिल समस्याओं का स्थानीय स्तर पर उपचार; एंडोस्कोपी, विदेशी वस्तु निकालने, कान की सफाई और जरूरी प्रक्रियाएं उपलब्ध

चिरमिरी। चिरमिरी जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण विस्तार हुआ है। अब अस्पताल में नाक, कान एवं गला (ENT) से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच, उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रियाओं की सुविधा उपलब्ध है। इससे चिरमिरी और आसपास के मरीजों को कई समस्याओं के उपचार के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

- Advertisement -

जिला चिकित्सालय में डायग्नोस्टिक एंडोस्कोपी सहित ENT से जुड़ी कई जरूरी प्रक्रियाएं की जा रही हैं। आपात स्थिति में भी मरीजों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

- Advertisement -

नकसीर से लेकर कान-नाक में फंसी वस्तु तक उपचार

अस्पताल में कान की सफाई, कान और नाक में फंसी विदेशी वस्तु (Foreign Body) को निकालने, संक्रमण या रक्तस्राव की स्थिति में कान की पैकिंग तथा नकसीर के प्रबंधन के लिए नेजल पैकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

See also  संकल्प बजट 2026-27: एमसीबी जिले को ₹388.73 करोड़ की सौगात, चिरमिरी में 200 बिस्तरीय अस्पताल और देवाड़ांड में नया कॉलेज...

इसके अलावा कान या गर्दन में सूजन अथवा फोड़ा होने पर Incision & Drainage के माध्यम से मवाद निकालने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

गले में फंसी मछली की कांटी और सिक्का भी निकाला जा रहा

गले में मछली की कांटी, सिक्का या अन्य विदेशी वस्तु फंसने की स्थिति में भी जिला चिकित्सालय में आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया की सुविधा उपलब्ध है। खासकर बच्चों के मामले में ऐसी स्थिति को गंभीरता से लेने और बिना चिकित्सकीय सलाह के वस्तु निकालने का प्रयास नहीं करने की अपील की गई है।

चक्कर और चेहरे के लकवे का भी उपचार

चक्कर या वर्टिगो की शिकायत वाले मरीजों के लिए Dix-Hallpike परीक्षण के माध्यम से आवश्यक जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

वहीं फेशियल पाल्सी (चेहरे का लकवा) से पीड़ित मरीजों का भी उपचार और प्रबंधन किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार फिजियोथेरेपिस्ट के सहयोग से मरीजों को उपचार और पुनर्वास संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

फटे कान के लोब और होंठ की मरम्मत की सुविधा

जिला चिकित्सालय में Split Ear Lobule (फटा हुआ कान का लोब) और Split Lip (फटा हुआ होंठ) की मरम्मत से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाएं भी की जा रही हैं। इसके अलावा Oral Submucous Fibrosis से संबंधित मरीजों के लिए आवश्यकता अनुसार मुंह के अंदर इंजेक्शन के माध्यम से उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

एक ही अस्पताल में जांच, उपचार और जरूरी प्रक्रिया

ENT सुविधाओं के विस्तार का सबसे बड़ा लाभ यह है कि मरीजों को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक प्रक्रियाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिल रही है।

See also  ऑपरेशन साइबर शील्ड : साइबर ठगी करने वाले आरोपियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विशेष रूप से नकसीर, कान या नाक में विदेशी वस्तु फंसने, गले में मछली की कांटी या सिक्का फंसने तथा कान-गर्दन में संक्रमण या फोड़ा जैसी स्थितियों में समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

बच्चों के अभिभावकों से विशेष सावधानी की अपील

जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने आम नागरिकों से नाक, कान और गले से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज नहीं करने तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

विशेष रूप से बच्चों के कान, नाक या गले में कोई वस्तु फंसने पर खुद निकालने का प्रयास न करें। ऐसी स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्था या जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी गई है।

चिरमिरी जिला चिकित्सालय में ENT सेवाओं का विस्तार स्थानीय मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के लोगों को नाक, कान और गले से संबंधित कई समस्याओं के लिए स्थानीय स्तर पर आवश्यक जांच और उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

Share This Article