Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

CG NEWS : पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगे 31 लाख

Aaj 24
By Aaj 24

जगदलपुर ,छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में एक महिला से 31 लाख 50 हजार रुपए की ठगी हुई है। उसकी फ्रेंड ने ही उसे झांसा दिया कि क्यूनेट शेयर ट्रेडिंग में पैसे लगाने से पैसे डबल हो जाएंगे। विदेश सैर करवाया जाएगा, सोने-चांदी और हीरे के तोहफे दिए जाएंगे। जिसके झांसे में महिला आ गई। अब खुद के साथ हुई लाखों रुपए की ठगी की FIR दर्ज कराई है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

दरअसल, महिला का नाम अलका दास (36) है। वो जगदलपुर के नजदीक आड़ावाल की रहने वाली है। हार्डवेयर व्यवसायी है। इसने पुलिस को बताया है कि, अनुषा श्रीवास्तव उसके साथ कॉलेज में पढ़ाई करती थी। फिर शादी के बाद से उससे बातचीत नहीं होती थी। करीब सालभर पहले फेसबुक के जरिए उससे बात हुई। जिसके बाद उसने फोन नंबर लिया। फोन पर दोनों बातचीत करने लगे।

- Advertisement -

अनुषा श्रीवास्तव ने अलका को बताया कि, उनके पति संदीप श्रीवास्तव जिंदल कंपनी में काम करते हैं। साथ ही क्यूनेट कंपनी में शेयर ट्रेडिंग कर पैसे कमाते हैं। हर महीने 4 से 5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा इनकम है। उन्होंने भी पैसे ट्रेडिंग करने झांसा दिया। साथ ही कहा कि, सोने-चांदी से लेकर हीरे तक के तोहफे दिए जाएंगे। जिसके बाद अलका भी अपनी दोस्त अनुषा के झांसे में आ गई।

जिसके बाद अनुषा के पति के अकाउंट में 1 मई 2023 से 3 अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग तारीख में कुल 22 लाख 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से भेज दी। फिर संदीप श्रीवास्तव ने अपने एक साथी रवि का अकाउंट दिया। उस खाते में भी 9 लाख रुपए भेजी। इस तरह से सालभर के अंदर 31 लाख 50 हजार रुपए दिए गए।

See also  युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद प्रथम चरण में 5000 शिक्षकों की होगी भर्ती...

वहीं बाद में उसे किसी माध्यम से पता चला कि उसे सिर्फ ठगा जा रहा है। जिसके बाद उसने पैसे मांगे। उसकी दोस्त ने अपना नंबर बंद कर दिया। संदीप और रवि ने भी फोन बंद कर दिया। उसे पता चल गया कि उसके साथ ठगी हुई है। जिसके बाद उसने बोधघाट थाने में पहुंचकर मामले के संबंध में FIR दर्ज करवाई। वहीं पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article