Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर में पटाखा-प्लास्टिक दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान – रेस्क्यू जारी,,,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर | 24.in स्पेशल अपडेट

- Advertisement -

अंबिकापुर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा व प्लास्टिक दुकान में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें दूर से दिखाई देने लगीं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की, लेकिन दुकान में रखे प्लास्टिक और पटाखों की वजह से आग तेजी से फैलती रही। लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

घनी आबादी और संकरी सड़क के कारण फायर ब्रिगेड को मौके तक पहुंचने और ऑपरेशन चलाने में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। आसपास की दुकानों और घरों को भी खाली कराया जा रहा है ताकि आग और न फैले।resized compressed 1777042663011

प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस और कोतवाली थाना की टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये के सामान के जलकर खाक होने की आशंका है।

आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल प्राथमिकता आग पर पूरी तरह काबू पाने और किसी तरह की जनहानि को रोकने पर है।

See also  भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी चरणजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ में बिहान समूह के कार्यों को सराहा, प्रमुख सचिव से नए प्रोजेक्ट पर की चर्चा
Share This Article