AAJ24

[state_mirror_header]

अंबिकापुर में बड़ा एक्शन : कमोदा बिहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, 45 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया कब्जा,

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर में बड़ा एक्शन : कमोदा बिहार रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर, 45 डिसमिल सरकारी जमीन से हटाया कब्जा

अंबिकापुर। सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कमोदा बिहार रिसॉर्ट से लगी सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने बेजा कब्जा कर बनाए गए शेड, बाउंड्रीवाल और कमरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान रिसॉर्ट संचालकों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने पूरी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक रिसॉर्ट संचालक द्वारा करीब 45 डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराया गया था। राजस्व विभाग की नापजोख में अतिक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने पहले ही नोटिस जारी किया था। शनिवार को टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी, लेकिन संचालकों द्वारा दो दिन का समय मांगे जाने पर प्रशासन लौट गया था।IMG 20260512 WA0022

- Advertisement -

सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे एसडीएम, राजस्व अमला और पुलिस टीम दोबारा मौके पर पहुंची। सुबह 6 बजे से शुरू हुई कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। बुलडोजर से बड़े शेड, दीवार और अन्य अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। प्रशासन ने कुल करीब 65 डिसमिल जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया।

एसडीएम वन सिंह नेताम ने बताया कि मामले की सुनवाई तहसीलदार न्यायालय में हुई थी। जांच में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण सही पाए जाने के बाद छत्तीसगढ़ भूमि राजस्व संहिता की धारा 248 के तहत बेदखली नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

See also  भटगांव पुलिस ने शातीर मोटर सायकल चोर गिरोह सहित खरीददार को किया गिरफ्तार

सरकारी उपयोग में लाई जाएगी जमीन

प्रशासन के अनुसार दोबारा कब्जा रोकने के लिए खाली कराई गई जमीन को अब शासकीय उपयोग में लाया जाएगा। यहां आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए जमीन आबंटित करने की तैयारी है।

बताया जा रहा है कि कमोदा बिहार रिसॉर्ट पुनर्वास की जमीन पर संचालित है। मामले में भू-स्वामी दीपक राय ने जमीन की रजिस्ट्री को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई है, जिसकी जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में रिसॉर्ट और लॉन रजिस्ट्री वाली जमीन पर संचालित पाए गए, जबकि जिस हिस्से में अतिक्रमण मिला, उसे प्रशासन ने हटवा दिया।

Share This Article