AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर जिला अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, अब गंभीर बीमारियों की जांच जिले में ही,,,

Priyanshu Ranjan

स्वास्थ्य / छत्तीसगढ़ न्यूज

- Advertisement -

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी राहत मिली है। जिला चिकित्सालय सूरजपुर में अत्याधुनिक 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से इस सुविधा का शुभारंभ किया।

- Advertisement -

सूरजपुर में 32 स्लाइस CT स्कैन

करीब 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार रुपये की लागत से स्थापित यह मशीन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सीजीएमएससी तथा मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा से सूरजपुर जिले की लगभग 9 लाख 11 हजार आबादी के साथ-साथ आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा।

सीटी स्कैन मशीन शुरू होने से अब सड़क दुर्घटना में हेड इंजरी, ब्रेन हेमरेज, कैंसर, ट्यूमर, स्ट्रोक, छाती संबंधी संक्रमण, पेट की जटिल बीमारियों और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों की जांच जिला अस्पताल में ही संभव हो सकेगी। पहले मरीजों को इन जांचों के लिए अंबिकापुर या निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की परेशानी उठानी पड़ती थी।

नई सुविधा शुरू होने के बाद अब मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिला अस्पताल में निजी केंद्रों की तुलना में कम दर पर सीटी स्कैन जांच उपलब्ध होगी। अस्पताल प्रबंधन ने रेडियोलॉजिस्ट और प्रशिक्षित टेक्नीशियन सहित 24×7 टीम की व्यवस्था भी सुनिश्चित की है, ताकि मरीजों को लगातार सेवाएं मिलती रहें।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिल सकेगा। गंभीर मरीजों को तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी।

See also  सूरजपुर एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किया ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का पोस्टर,

जिले के लोगों ने इस सुविधा को बड़ी राहत बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ कम होगी और स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Share This Article