Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बंगाल चुनावः ममता बनर्जी ने नामांकन भरा, सुवेंदु अधिकारी से होगी टक्कर, असम समेत तीन राज्यों में कल मतदान

Priyanshu Ranjan

श्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 8 अप्रैल 2026 को भवानीपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कई अहम बातें कहीं, जो बंगाल चुनावों को लेकर बेहद अहम ही है. ममता बनर्जी ने कहा कि वह पूरे 365 दिन यहीं रहती हैं और यह उनकी कर्मभूमि है. उन्होंने भवानीपुर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी 294 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की. उन्होंने पूरे भरोसे के साथ कहा कि तृणमूल कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी और बीजेपी अपने मिशन में फेल होगी.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। वे नेता विपक्ष भी हैं

- Advertisement -

ममता बनर्जी जब केंद्र के पास पहुंच तो उन्हें नारे लगा रहे समर्थकों ने घेर लिया. मुख्यमंत्री ने लगभग 800 मीटर की दूरी पैदल तय की, इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और एक बेहद अहम मुकाबले से पहले आत्मविश्वास दिखाने की कोशिश की.

- Advertisement -

बंगाल की हॉट सीट में से एक भवानीपुर से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. 2 अप्रैल को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया है. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. बता दें सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दो चरणों में भवानीपुर और नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्रों से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.सुवेंदु 2 अप्रैल को नामांकन कर चुके हैं। भवानीपुर के अलावा ममता और सुवेंदु नंदीग्राम से भी आमने-सामने हैं। 2021 में उन्होंने ममता को यहां से हराया था।

See also  रतलाम में गौमांस मिलने से हड़कंप : भगतसिंह गौरक्षा दल और हिंदू सगठनों ने बाजना बस स्टैण्ड पर किया चक्काजाम- प्रदर्शन; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

भवानीपुर कोलकाता दक्षिण का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यहां बंगाली भद्रलोक वोट के साथ-साथ ठीक-ठाक संख्या में गैर-बंगाली व्यापारी समुदाय, गुजराती, पंजाबी और हिंदी भाषी रहते हैं. वर्ष 2011 से ममता यहां से लगातार जीतती आई हैं.

पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच मंगलवार को असम, केरलम व पुडुचेरी में चुनावी शोर थम गया है। इन राज्यों में अब गुरुवार यानी नौ अप्रैल को मतदान होगा। आयोग ने इस बीच चुनाव प्रचार थमने के साथ ही तीनों राज्यों में तैनात किए गए अपने पर्यवेक्षकों को सतर्क किया है। साथ ही उन्हें राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है।

Share This Article