AAJ24

[state_mirror_header]

MP News/बजरंग दल मालवा प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग महू में प्रारंभ : 250 से अधिक कार्यकर्ता ले रहे हैं भाग ,हिन्दू समाज में शक्ति और युवाशक्ति की कोई कमी नहीं -प्रांत मंत्री विनोद शर्मा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

मध्यप्रदेश /बजरंग दल मालवा प्रांत का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 04 अप्रैल से 12 अप्रैल तक यशवंत पब्लिक स्कूल, महू में प्रारंभ हुआ जिसमें मालवा प्रांत के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग ले रहे हैं

- Advertisement -

उद्घाटन ससत्र में प्रांत मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि हिन्दू समाज में शक्ति और युवाशक्ति की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उसे संगठन और अनुशासन के माध्यम से सही दिशा देने की है। उन्होंने बताया कि शौर्य वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज, धर्म और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने योग्य बनाना है।

उन्होंने कहा कि बजरंग दल का मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और संस्कार है तथा कार्यकर्ताओं को हनुमान जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में सकारात्मक कार्य करना चाहिए।

वर्ग से हम अनुशासन व संगठन पद्धति सिखते है, जो जीवन में अच्छे परिवर्तन लेकर आता है जिससे एक अच्छा नागरिक व कार्यकर्ता बनकर हम देश व समाज के समग्र विकास व समाज के जागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।

प्रांत के प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि वर्ग में प्रति दिन केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलने वाला है उद्घाटन सत्र में संतश्री हठयोगी रामचंद्र महाराज, बजरंग दल राष्ट्रीय संयोजक किशन प्रजापत,प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा, क्षेत्र संयोजक विश्ववर्धन भट्ट, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, बजरंग दल प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार, प्रांत सह संयोजक यश बचानी प्रांत सह संयोजक मुकेश पाटीदार के साथ अनेकों बजरंग दल के कार्यकर्ता एवम दायित्ववान पदाधिकारी उपस्थित रहे

See also  MP NEWS/भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी के आरोपों पर दी कड़ी प्रतिक्रिया : कांग्रेस कभी किसानों की हितैषी नहीं रही, वह किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है-जयपाल सिंह चावड़ा
Share This Article