AAJ24

[state_mirror_header]

मंदसौर में ज्वैलरी का नया डेस्टिनेशन ; 3 अप्रैल को DPK कटारिया गोल्ड एंड डायमंड्स का भव्य शुभारंभ – सरदार पटेल चौराहा स्थित नए शोरूम में मिलेगा प्रीमियम कलेक्शन, शुद्धता और पारदर्शिता का भरोसा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम मध्यप्रदेश /मंदसौर शहर अब प्रीमियम ज्वैलरी शॉपिंग के एक नए अनुभव के लिए तैयार है। क्षेत्र का प्रतिष्ठित ज्वैलरी ब्रांड DPK कटारिया गोल्ड एंड डायमंड्स 3 अप्रैल को शहर में अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ करने जा रहा है। रतलाम और उज्जैन में सफल संचालन के बाद ब्रांड अब मंदसौर में अपने विस्तार की नई कड़ी जोड़ रहा है।

- Advertisement -

नया शोरूम शहर के प्रमुख सरदार पटेल चौराहा (बीपीएल चौराहा) क्षेत्र में स्थित है, जिससे शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचल के ग्राहकों को भी उच्च गुणवत्ता की ज्वैलरी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अब ग्राहकों को प्रीमियम कलेक्शन के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

DPK कटारिया गोल्ड एंड डायमंड्स अपने आकर्षक और आधुनिक डिजाइनों के लिए जाना जाता है। यहां ग्राहकों को गोल्ड, डायमंड और ब्राइडल ज्वैलरी की विस्तृत रेंज मिलेगी, जो हर आयु वर्ग और हर अवसर के लिए उपयुक्त है।

संस्था द्वारा शुद्धता, गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। ग्राहकों को उचित मूल्य पर बेहतरीन डिज़ाइन उपलब्ध कराने के साथ हर लेन-देन में स्पष्टता बनाए रखने का भरोसा भी दिया जाता है। यही कारण है कि ब्रांड ने कम समय में ग्राहकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

संस्था की ओर से संचालक अरविंद कटारिया एवं सुजय कटारिया ने बताया कि मंदसौर में इस नए शोरूम के माध्यम से ग्राहकों को आधुनिक डिज़ाइन, शुद्धता की गारंटी और बेहतर सेवा का अनुभव प्रदान करना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ब्रांड की पहचान विश्वास और पारदर्शिता पर आधारित है, जिसे आगे भी बनाए रखा जाएगा।

See also  रतलाम में सर्व हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की अपील :शिवसेना द्वारा, एक पंगत - एक संगत कार्यक्रम 11 जनवरी को
Share This Article