भरत शर्मा की रिपोर्ट

कल दिनभर चला संपर्क और संवाद का दौर

इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा और कैलाश पिपले ने बताया कि रविवार को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने नर्मदा चतुर्थ चरण परियोजना के अंतर्गत तीन पैकेजों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा ने झोनवार बसों की व्यवस्था की, सभी वार्डों और बूथों से कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

नेताओं ने बताया कि झोन क्रमांक 1 के वार्डों में 10 बस, झोन क्रमांक 2 के वार्डों में 21, झोन क्रमांक 3 के वार्डों में 6, झोन क्रमांक 4 के वार्डों में 7, झोन क्रमांक 5 के वार्डों में 3, झोन क्रमांक 6 के वार्डों में 3, झोन क्रमांक 7 के वार्डों में 8, झोन क्रमांक के वार्डों में 4, झोन क्रमांक 9 के वार्डों में 6, झोन क्रमांक 10 के वार्डों में 9, झोन क्रमांक 11 के वार्डों में 9, झोन क्रमांक 12 के वार्डों में 8, झोन क्रमांक 13 के वार्डों में 8, झोन क्रमांक 14 के वार्डों में 31, झोन क्रमांक 15 के वार्डों में 14, झोन क्रमांक 16 के वार्डों में 15, झोन क्रमांक 17 के वार्डों में 3, झोन क्रमांक 18 के वार्डों में 12, झोन क्रमांक 19 के वार्डों में 6, झोन क्रमांक 20 के वार्डों में 8, झोन क्रमांक 21 के वार्डों में 14, झोन क्रमांक 22 के वार्डों में 5 बसों से कार्यकर्ता दशहरा मैदान पहुंचें।
कल दिनभर चला संपर्क और संवाद का दौर
नगर अध्यक्ष ने बूथ से लेकर मंडल अध्यक्षों से बात की कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर भाजपा 1 दिन पूर्व से जुट गई थी।नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कल दिनभर कार्यालय से बूथ से लेकर मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से फोन पर संपर्क कर संवाद करते हुए उन्हें कार्यक्रम में अपने अपने बूथ और मंडलों से कार्यकर्ताओं के साथ आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नर्मदा का चौथा चरण आने से इंदौर के भविष्य की जलापूर्ति की आवश्यकता पूरी होगी। यह कार्यक्रम इंदौर के भविष्य का कार्यक्रम है, नर्मदा जी की विशेष कृपा इंदौर पर रही है, उनके आशीर्वाद से इंदौर फलफूल रहा है, यह चरण पूरा होने से उन क्षेत्रों तक भी पानी सुलभ होगा जहाँ अभी पेयजल की समस्या है विभिन्न स्थानों पर 40 टंकियों के निर्माण से आसपास के मोहल्लों और कॉलोनियों तक पानी पहुंचेगा। 1600 किलोमीटर की पाइप लाइन बिछायी जाएगी, जिससे पानी की कमी नहीं होगी, शहर को अतिरिक्त 400 एमएलडी पानी मिलेगा, इसलिए यह पूरे इंदौर का कार्यक्रम है, इसलिए माँ नर्मदा के पूजन के लिए पूरे इंदौर के कार्यकर्ता जुटें।
