भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम 10 मार्च मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन ऑफिस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर एक आयोजन किया गया इस अवसर पर यूनियन से जुड़ी महिला साथियों और श्रमिक महिलाओं का सम्मान कर उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यकम में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन की भावना , शिखा शर्मा, श्रुति, संतोष सोनाने एवं आशा उषा संगठन की ओर से श्रीमती कृष्णा सोनगरा एवं अन्य श्रमिक महिलाओं का स्वागत कर दिवस को मनाया गया|
इस अवसर पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव निखिल मिश्रा, उपाध्यक्ष रशीद खान, वरिष्ठ कामरेड सुनील , श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष ईश्वरलाल पुरोहित भी उपस्थित थे



