Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

भोपाल/सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एच.एम. जोशी के 100वें जन्मदिवस पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह :जोशी देश के पहले बैच 1948 के आईपीएस अधिकारी हैं,पूर्व डीजीपी एच.एम. जोशी का नेतृत्व मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में प्रेरणादायी अध्याय : डीजीपी मकवाणा

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

rajkaj928812517

- Advertisement -

भोपाल, 0 6मार्च 2026/ सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश हरिवल्लभ मोहनलाल जोशी (एच.एम.जोशी) के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर मध्‍यप्रदेश आईपीएस एसोशिएशन द्वारा पुलिस ऑफिसर्स मेस भोपाल में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में श्री जोशी को शॉल एवं पुष्‍पगुच्‍छ भेंट कर सम्‍मानित किया गया। वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईपीएस श्री जोशी को कनिष्ठ बैच (2024) की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक, उज्जैन सुश्री काजल सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। यह क्षण अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायी था, जिसने पुलिस सेवा की परंपरा, सम्मान और पीढ़ियों के बीच जुड़ाव को भी दर्शाया।

DGP 1 800x445 1

समारोह में जोशी के जीवन, सेवाकाल और उपलब्धियों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें उनके प्रशासनिक नेतृत्व, दस्यु उन्मूलन अभियान में योगदान तथा पुलिस सेवा में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर वर्तमान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा, पूर्व पुलिस महानिदेशक, पूर्व सेवानिवृत एवं सेवारत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260306 WA0025

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने उन्‍हें 100वें जन्‍मदिवस की बधाई देते हुये कहा कि पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एच एम. जोशी का सेवाकाल मध्यप्रदेश पुलिस के इतिहास में एक प्रेरणादायी अध्याय के रूप में स्मरण किया जाता है। उन्होंने अपने नेतृत्व, दूरदर्शिता और दृढ संकल्प के साथ पुलिस बल को कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी ढंग से दिशा प्रदान की। उनके कार्यकाल में दस्‍यु उन्‍मूलन, अपराध नियंत्रण एवं कल्‍याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहले की गई। उन्होंने विशेष रूप से चंबल और बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही दस्यु समस्या के समाधान के लिए प्रभावी रणनीति अपनाई जोशी के नेतृत्व में पुलिस ने योजनाबद्ध तरिके से संगठित अभियान चलाकर दस्यु गिरोहों के विरु‌द्ध कई अभियान चलाये, जिससे अनेक कुख्यात डकैतों का सफाया हुआ तथा बड़ी संख्या में डाकुओं ने आत्मसमर्पण किया। इन सबके परिणामस्वरूप विकास के नए मार्ग प्रशस्त हुए। जोशी का नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी पुलिस अधिकारियों और जवानों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

See also  MP News; पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तथा बेलवाल के खिलाफ 500 करोड़ का घोटाला,प्रकरण दर्ज : पूर्व विधायक सकलेचा ने की थी शिकायत

पुलिस महानिदेशक मकवाणा ने कहा कि एच.एम. जोशी के व्यक्तित्व और कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि उन्होंने अपने कर्तव्यों को सदैव ‘कर्म ही पूजा है की भावना के साथ निभाया। वे श्रीमद्भगवद्‌‌गीता के सिद्धांतों से गहराई से प्रेरित रहे और उसी के अनुरूप निष्काम भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे।उनका मानना था कि किसी भी अधिकारी के लिए कर्तव्य पालन ही सर्वोच्च धर्म है और यदि व्यक्ति बिना किसी स्वार्य या अपेक्षा के अपने कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करता है, तो वही सच्ची सेवा मानी जाती है।

इसके अतिरिक्‍त जोशी के अधीन एवं साथ में कार्य किये सेवानिवृत अधिकारियों अरूण गूटरू, एम. नटराजन, एम.एल. जैन, डी.पी. खन्‍ना एवं एच.एस. सोनी ने भी अपने संस्‍मरण सुनाए इस अवसर पर एच. एम. जोशी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पुलिस सेवा को समाज के प्रति समर्पित सेवा बताया तथा अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की भावना से कार्य करने का संदेश दिया।

आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वि.स.बल श्री चंचल शेखर ने 100 वे जन्म दिवस के उपलक्ष्य में श्री एच.एम. जोशी को हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें सभी सेवारत पुलिस अधिकारियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। उन्होंने बताया कि 100वां जन्मदिवस उनके द्वारा कमाई हुई एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो एक कुशल व्यक्ति द्वारा सकारात्मक सोच, सक्रिय जीवनशैली एवं उ‌द्देश्यपूर्ण जीवन से हासिल हुई हैं।एच.एम. जोशी जी को सम्मानित कर म.प्र. आईपीएस एसोशिएशन अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है।

Share This Article