Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

भाजपा महिला मोर्चा में बड़ा संगठन विस्तार, सूरजपुर जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने घोषित की जंबो कार्यकारिणी

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने संगठन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सूरजपुर जिले में जंबो जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विवाह अवस्थी के निर्देशानुसार की।

- Advertisement -

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति एवं भटगांव विधायक तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष उपस्थिति रही।

- Advertisement -

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर

जिला अध्यक्ष नूतन विश्वास ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जिला पदाधिकारियों की सूची

घोषित जिला कार्यकारिणी में देवती साहू और नेहा तिवारी को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं निवर्तमान जिला महामंत्री बिना गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ किरण केराम, किरण साहू और सीता पैकरा को भी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मीना सिंह को सौंपा गया है। जिला मंत्री के रूप में पदमा जायसवाल, अंजू सिंह, इंदू सिंह, अनुराधा विश्वकर्मा एवं राधा सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया, कार्यालय एवं सोशल मीडिया टीम

See also  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में खाद और बीज की गुणवत्ता व उपलब्धता की कमी: किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

आशा मिश्रा को जिला मीडिया प्रभारी तथा सुमन अग्रवाल को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। सीमा सिंह टेकाम को जिला कार्यालय मंत्री और शकुंतला देवांगन को सह जिला कार्यालय मंत्री बनाया गया है।

सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी नंद कुमारी राजवाड़े को दी गई है, जबकि जिला आईटी सेल संयोजक के रूप में सपना तायल को नियुक्त किया गया है।

जिला कार्यसमिति में कई नए चेहरे

नई जिला कार्यसमिति में जेमा प्रधान, देवमुनिया साहू, कौशल्या सिंह, सीमा जायसवाल, पूजा सिंह, कान्ता सिंह, लुनावती राजवाड़े, पुष्पलता शर्मा, हीरा सिंह, अनीता सिंह, किरण सोनी, बेबी बंछोर, पूनम देव गुप्ता, तुलसी चौधरी, सपना विश्वास, सुमित्रा सिंह, अंजू रजक, शांति कुजूर, करुणा सिकदार सहित अनेक महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

मंडल स्तर पर भी संगठन विस्तार

महिला मोर्चा ने मंडल स्तर पर भी संगठन को मजबूत करते हुए प्रेमनगर, रामानुजनगर, देवनगर, सूरजपुर ग्रामीण, सूरजपुर शहर, विश्रामपुर, शिवनंदनपुर, लटोरी, भटगांव, भैयाथान, ओड़गी, बिहारपुर, जरही, प्रतापपुर और गोविंदपुर मंडलों में अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति की है।

प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष पुनिया राजवाड़े, रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष प्राणपति सिंह, सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष रोशनी सोनी और भटगांव मंडल अध्यक्ष पूनम तिवारी सहित कई महिला नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Share This Article