भरत शर्मा की रिपोर्ट

रतलाम | 03 जनवरी 2026 आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, रतलाम के तत्वावधान में जिला स्तरीय पेंशन वाहन रैली का आयोजन रविवार, 08 फरवरी 2026 को रतलाम जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। रैली का उद्देश्य शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग की लंबित मांगों को शासन के समक्ष मजबूती से रखना है।
रैली का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे गुलाब चक्कर उद्यान पुराने कलेक्ट्रेट से होगा। रैली गुलाब चक्कर,कॉलेज रोड,लोकेंद्र टॉकीज,दोबत्ती,कॉन्वेंट स्कूल,फव्वारा चौक होते हुए नए कलेक्टर कार्यालय पहुंचेगी जहां दोपहर 02:30 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा रैली का नेतृत्व संभागाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड़ द्वारा किया जाएगा।
संघ द्वारा प्रमुख मांगों में अध्यापक शिक्षक संवर्ग को प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन
ग्रेच्युटी एवं अवकाशों के नगदीकरण का लाभ
पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली
कर्मचारियों हेतु 10 लाख रुपये तक की हेल्थ केयर कैशलेस कार्ड योजना
केंद्र के समान वेतन व महंगाई भत्ता दोषपूर्ण ई-अटेंडेंस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग शामिल है
संघ के जिला सचिव राजेश स्वर्णकार, जिला संगठन मंत्री हरिराम जाटवा, जिला उपाध्यक्ष किरण पाटीदार व रमेश उपाध्याय, संभागीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महासचिव रामकरण कनेरिया, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष विजय डोडियार, जावरा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार दडिंग, आलोट ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द चावला,पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश जगदेव, सैलाना ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश परमार, बाजना ब्लॉक अध्यक्ष तेजू डोडियार, तरन्नुम जहाँ व भुप्रकाश मालवीय आदि ने जिले के समस्त शिक्षक-कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।
