भरत शर्मा की रिपोर्ट

उज्जैन सिंहपुरी स्थित अति प्राचीन मंदिर माता सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर बसंत पंचमी पर्व मनाया गया समिति द्वारा केशरिया दूध प्रसाद वितरण किया गया जिसमे बाहर से पधारे श्रद्धांलुओं एवं क्षेत्रवासियो ने भी प्रशाद ग्रहण किया
इस विषय मे ज़ब अध्यक्ष पंडित गोपाल व्यास ने बताया कि यह विश्व का एकमात्र माँ सरस्वती जी का मंदिर हे जहाँ सरस्वती जी का स्याही से अभिषेक होता हे ऐसा करने से विद्यार्थियों को विद्या और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है इस मंदिर को स्याही माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है जिनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हे
कार्यक्रम मे समिति सदस्य कारण सिंह, बंटी सिंह आदि सदस्य उपस्थित हुए
उक्त जानकारी पंडित गौरव शर्मा ने दी
