Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व ने दी शुभकामनाएँ, दिल्ली में हुआ अभिनंदन,,,

Priyanshu Ranjan

रायपुर/नई दिल्ली।: भारतीय जनता पार्टी के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व ने नई दिल्ली स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में उनसे शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट किए और हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलने की अपेक्षा जताई और उनके यशस्वी कार्यकाल की कामना की। नेताओं ने कहा कि नितिन नबीन के अनुभव और संगठनात्मक दक्षता से भाजपा का विस्तार और मजबूती और तेज होगी।

- Advertisement -

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पांडेय, विजय बघेल, देवेन्द्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, केदार कश्यप, ओ.पी. चौधरी, गजेन्द्र यादव, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, विक्रम उसेंडी, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी तथा पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि राज्य संगठन केंद्र के मार्गदर्शन में विकास और जनकल्याण के एजेंडे को और मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

See also  महानदी जल विवाद पर समाधान की ओर बढ़े कदम, दिल्ली बैठक में CM विष्णुदेव साय ने रखा साझा विकास का प्रस्ताव,
Share This Article