AAJ24

[state_mirror_header]

स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष में सिलफिली में संपन्न हुआ भव्य हिंदू महासंगम,,,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर/सिलफिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सिलफिली में हिंदू जन जागरण समिति, मंडल सिलफिली के तत्वावधान में भव्य हिंदू महासंगम का आयोजन किया गया। हाई स्कूल मैदान में हुए इस आयोजन में 15–16 गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन एकत्र हुए।

- Advertisement -

अनुशासन, उत्साह और सनातन चेतना से ओतप्रोत यह महासंगम क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश बनकर उभरा। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजन के साथ हुआ।

- Advertisement -

ग्रामीण कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बायेरकर्मा और सुवा लोकनृत्य ने समां बांध दिया। प्रस्तुति देने वाली टीमों और गीत कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कुशवाहा समाज के द्वारिका प्रसाद कुशवाहा ने की।IMG 20251228 WA0014

.. मंच पर मातृशक्ति उषा सरकार, कथावाचक कृष्णचंद्र तिवारी और मुख्य वक्ता विजय शर्मा (सह जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी समाजों के प्रमुख पुजारी व बैगा भी महासंगम में सम्मिलित हुए, जिनका शाल व श्रीफल से स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता विजय शर्मा ने संघ के पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, ऊँच-नीच व छुआछूत के उन्मूलन, पर्यावरण व जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक बहिष्कार, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और नागरिक कर्तव्यों पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि सनातन समाज ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ पूरे विश्व को परिवार मानता है, इसी उद्देश्य से देशभर में ऐसे सम्मेलनों का आयोजन हो रहा है।कथावाचक कृष्णचंद्र तिवारी ने धर्म-संस्कृति की रक्षा का आह्वान करते हुए सनातन परंपराओं को जीवन में अपनाने, तिलक धारण और समाज को जागरूक रहने का संदेश दिया। एकल गीत के माध्यम से ओमप्रकाश राजवाड़े ने सामाजिक समरसता और एकता की भावना को प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया।

See also  Team India की जर्सी पर नहीं छपेगा पाकिस्तान का नाम, Champions Trophy से पहले खड़ा हुआ नया बखेड़ा

इस अवसर पर धर्म जागरण के प्रांत प्रशासनिक प्रमुख ठाकुर रजवाड़े की विशेष उपस्थिति रही। मंच संचालन योगेंद्र राजवाड़े और तिलेश्वर सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। आयोजन को सफल बनाने में सभी ग्रामों के समाज प्रमुखों और कार्यकर्ता बंधुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article