Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के जावरा में नरेंद्र मोदी विचार मंच ने सैनिकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बहनों ने बांधी राखी, किया भव्य सम्मान

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

जावरा (रतलाम)।मिशन नवभारत नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में रक्षाबंधन का विशेष आयोजन जावरा मंडल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर में सेवा दे रहे ऐसे जवान, जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा सके, उन्हें मंच की बहनों पायल सांखला एवं पायल परिहार ने राखी बांधकर भावपूर्ण तरीके से त्योहार मनाया।

- Advertisement -

राखी बंधवाते समय सैनिकों की आंखों में भावुकता और चेहरे पर गर्व की चमक देखने योग्य थी। बहनों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर देश की सुरक्षा में उनके योगदान को नमन किया और मिठाई खिलाकर उत्सव की मिठास बढ़ाई।

कार्यक्रम में मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार सांखला, प्रदेश मुख्य महामंत्री हिम्मत परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष सूरजजी पांचाल एवं राजूजी खराड़ी, जावरा मंडल अध्यक्ष गोलू सोलंकी, गजेंद्रजी सरगरा, गजेंद्र बोरीवाल, लकी सांखला, तनिष्क परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन की ओर से विशेष बधाई संदेश देने वालों में—

सुनील कुमार सांखला, प्रदेश अध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

महेश माहेश्वरी, धार, प्रदेश प्रभारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

राजा भाऊ भदाने, धार, प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

राकेश निगम, रतलाम, प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

मुकेश निगम, धार, धार जिलाध्यक्ष, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

सचिन सोलंकी, प्रदेश महासचिव, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

कैलाश मुकाती VIP, मनावर, प्रदेश मीडिया प्रभारी, नरेंद्र मोदी विचार मंच, मुख्य शाखा मध्यप्रदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल रक्षा सूत्र बांधना नहीं, बल्कि यह संदेश देना था कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवान हर बहन-भाई के दिल में बसते हैं और उनका सम्मान हर अवसर पर सर्वोपरि है।

See also  रतलाम /नगर निगम के वाहन बेड़े में शामिल हुआ नवीन मोक्ष (शव) वाहन ;शहरवासियों को उपलब्ध होगा निःशुल्क, इस नंबर पर करे कॉल 07412-270563
Share This Article