AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News ; बैरवा समाज एकता संगठन ने हनुमान ताल पर अनेक स्थानों किया पौधारोपण : बेलपत्र, शीशम, जामुन,कटहल,नीम के 51 पौधे रोपे गए

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम/बैरवा समाज एकता संगठन, रतलाम द्वारा हरा भरा रखने का संकल्प लेकर शहर के विभिन्न भागों में किए जा रहे पौधारोपण अभियान के अंतर्गत हनुमान ताल पर बेलपत्र, शीशम, जामुन,कटहल,नीम आदि के ५१ पौधे लगाए गए तथा ८० फिट रोड पर नव निर्मित डिवाइडर पर फूल एवं पत्तीदार पौधे लगाए।

- Advertisement -

इस अवसर पर समाज के बी.पी.बंशीवाल, राजेश टटावत, रामावतार वर्मा, रमेश गोमे, जगदीश मेहरा, प्रेमसिंह चरावण्डे, ओमप्रकाश चावंड, मनोहर लाल मरमट, रविन्द्र रमन, रविन्द्र कुमार लोदवाल, कुमारी भूमि लोदवाल आदि उपस्थित थे।

इस पौधरोपण कार्यक्रम में नन्ही बालिका भूमि लोदवाल ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिलाध्यक्ष रमेशचन्द्र मरमट के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में जवाहर नगर स्थित डाक्टर भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन के सामने सड़क किनारे छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अनील रानीवाल बैरवा ने दी

See also  Income Tax रिटर्न को लेकर आया कोर अपडेट, जानिए CBDT ने समय सीमा पर क्या बदलाव किया
Share This Article