Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बसदेई पुलिस ने मारपीट के मामले फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार, एक आरोपी पहले से है गिरफ्तार,

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर । जमीन विवाद को लेकर परिवार पर लाठी-डंडे से हमला कर प्राणघातक चोट पहुंचाने के मामले में चौकी बसदेई पुलिस ने फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी थी।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में एक महिला रिश्तेदार की मदद से अलग- अलग स्थानों पर छिपकर रहने की बात बताई है।आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए हैं।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहम्मद आयुब के परिवार के साथ उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते 14 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे वह अपने ससुर सफी अहमद और बहू सहेबा के साथ खेत में बनाए गए झाला में खाट पर बैठी थी।

आरोप है कि इसी दौरान अयुब अंसारी, उसके दोनों लड़के,भतीजा और पत्नी डंडा-लाठी लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने कथित रूप से गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और विवाद शुरू कर दिया।

सूचना के आधार पर तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस को फरार आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। इसके आधार पर चौकी बसदेई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आयुब अंसारी पिता स्व. अवैश करनी, उम्र 50 वर्ष, अख्तर रजा पिता मोहम्मद अयुब अंसारी, उम्र 27 वर्ष तथा उमर रजा पिता मो. अयुब अंसारी, उम्र 23 वर्ष, सभी निवासी ग्राम जूर, चौकी बसदेई को पकड़ लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे एक महिला रिश्तेदार की मदद से पुलिस से बचने के लिए अम्बिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में अलग- अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे।

See also  अंग्रेजी शराब अफरा-तफरी बिक्री मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 100 पाव शराब के साथ 1 आरोपी पकड़ा गया था

घटना में प्रयुक्त डंडे बरामद

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कथित रूप से घटना में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार मामले में अभी एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस फरार आरोपी के संभावित ठिकानों पर पतासाजी कर रही है।

जमीन विवाद से शुरू हुआ था विवाद

पूरे मामले की पृष्ठभूमि में जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान 14 अप्रैल को खेत में मारपीट की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आने का आरोप है।

पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में आगे पूछताछ कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।

बीच-बचाव करने पहुंचे पति पर किया हमला

रिपोर्ट के मुताबिक विवाद की आवाज सुनकर हसीना बीबी के पति मो. यासीन मौके पर पहुंचे और झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान आयुब अंसारी, उसकी पत्नी, उसके लड़के और भतीजे असलम अंसारी ने कथित रूप से मो. यासीन के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट कर दी।

हमले में मो. यासीन के सिर में गंभीर चोट लगने की बात पुलिस रिपोर्ट में सामने आई है। उन्हें उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया। बीच- बचाव के दौरान बहू, भांजे और ससुर के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

See also  भटगांव तहसील के ग्राम करकोली में जिला प्रशासन की टीम ने छापा मारकर किया 35 एलपीजी सिलेंडर जप्त, आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत हुई कार्यवाही...

मामले में हसीना बीबी की रिपोर्ट पर चौकी बसदेई में अपराध क्रमांक 244/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी),351(3), 115(2), 191(1),191(2),109 एवं 249 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

5 अगस्त को असलम अंसारी गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस ने मामले में पूर्व में फरार चल रहे आरोपी असलम अंसारी को 5 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने फरार आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

Share This Article