Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रायपुर : पहाड़ी कोरवा परिवारों के राशन में गड़बड़ी, 9.86 लाख का खाद्यान्न गायब

Priyanshu Ranjan

196 हितग्राहियों के नाम पर ऑनलाइन वितरण दर्ज; चार पर एफआईआर, तीन गिरफ्तार

रायपुर, 17 सितंबर 2026

- Advertisement -

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत साजापाली की शासकीय उचित मूल्य दुकान में खाद्यान्न वितरण में गंभीर अनियमितता सामने आने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। विभागीय जांच में 9 लाख 86 हजार रुपए मूल्य के चावल, शक्कर और नमक की कमी पाई गई। प्रकरण में नामजद चार आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।

- Advertisement -

खाद्य विभाग की टीम ने दुकान में उपलब्ध वास्तविक खाद्यान्न का ई-पॉस सर्वर में दर्ज स्टॉक से मिलान किया। भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान में खाद्यान्न का स्टॉक शून्य पाया गया। जांच में 219.82 क्विंटल चावल, जिसकी कीमत 9 लाख 44 हजार 551.15 रुपए, 8.57 क्विंटल शक्कर 35 हजार 966.91 रुपए और 4.82 क्विंटल नमक 5 हजार 678 रुपए मूल्य का अंतर मिला। इस तरह कुल 9 लाख 86 हजार 196 रुपए के खाद्यान्न की कमी सामने आई।

196 हितग्राहियों के नाम पर दर्ज था वितरण

जांच के दौरान ई-पॉस मशीन और ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच में 196 हितग्राहियों के नाम पर खाद्यान्न वितरण दर्ज मिला। वहीं मौके पर वास्तविक स्टॉक उपलब्ध नहीं था। इन हितग्राहियों में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवार भी शामिल हैं। जांच में स्टॉक पंजी, मूल्य सूची बोर्ड सहित दुकान में संधारित किए जाने वाले अन्य आवश्यक अभिलेखों में भी अनियमितताएं पाई गईं।

विभाग ने मामले में संबंधितों से एसडीएम धरमजयगढ़ के समक्ष स्पष्टीकरण लिया। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर खाद्य निरीक्षक चूड़ामणि सिदार ने धरमजयगढ़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर ज्योति महिला स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष सुमित्रा केरकेट्टा, सचिव सोनमती एक्का, वर्तमान विक्रेता विजय कुमार कोरवा और पूर्व विक्रेता ईशाक बेक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 3(5) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

See also  फेमस बिल्डर का शव नाले से बरामद, पूरे इलाके में हड़कंप

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए दुकानों का नियमित निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article