Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

डोमनहिल स्कूल में मॉक पोल के जरिए विद्यार्थियों ने सीखी मतदान प्रक्रिया, जाना लोकतंत्र में मतदाता का महत्व

Priyanshu Ranjan

ELC Future Voters क्लब के तहत बनाया गया बनावटी मतदान केंद्र, विद्यार्थियों ने निभाई पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदाता और मतदान अभिकर्ता तक की भूमिका

चिरमिरी। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को किताबों तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को उसका व्यावहारिक अनुभव कराने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोमनहिल में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC Future Voters) के अंतर्गत मॉक पोल का आयोजन किया गया। 16 सितंबर 2026 को आयोजित इस गतिविधि में विद्यालय परिसर में बनावटी मतदान केंद्र स्थापित कर विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया के विभिन्न चरणों का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया गया।

- Advertisement -

कार्यक्रम का आयोजन क्लब की संरक्षक एवं विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रजनी सालोमन के निर्देशन तथा क्लब के नोडल अधिकारी एवं व्याख्याता के. प्रफुल्ल रेड्डी के मार्गदर्शन में किया गया।

- Advertisement -

प्राचार्य बनीं पीठासीन अधिकारी, प्रफुल्ल रेड्डी ने संभाली मास्टर ट्रेनर की भूमिका

मॉक पोल के दौरान प्राचार्य श्रीमती रजनी सालोमन ने पीठासीन अधिकारी की भूमिका निभाई, जबकि के. प्रफुल्ल रेड्डी ने मॉक पोल मास्टर ट्रेनर के रूप में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी।

मॉक पोल में आंचल, अनुज सोनी, रिबका बड़ा और तैहसीम शेख ने प्रत्याशी की भूमिका निभाई। मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 एवं 03 की जिम्मेदारी क्रमशः सालेहा खातून, आयुषी पटेल एवं साधना ने संभाली।

See also  खेल-खेल में बच्चे ने खा लिया कोसम का बीज, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

वहीं इति बैगा, जानकी, गीत बिरहा और आयुष बेहरा ने मतदाताओं की भूमिका निभाई। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था को समझाने के लिए आशीष कुमार ने मतदान पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई। सीफा परवीन, काजल दास और कंचन ने मतदान अभिकर्ता की भूमिका का निर्वहन किया।

मतदान केंद्र की पूरी प्रक्रिया का किया गया अभ्यास

मॉक पोल के दौरान विद्यार्थियों ने मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदाता की पहचान, मतदान अधिकारी की जिम्मेदारियों, मतदान अभिकर्ता की भूमिका और मतदान की प्रक्रिया सहित चुनाव से जुड़े विभिन्न चरणों को व्यवहारिक रूप से समझा।

मास्टर ट्रेनर के. प्रफुल्ल रेड्डी ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की भूमिका और मतदाता सूची से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि जागरूक मतदाता बनने के लिए मतदान प्रक्रिया की जानकारी के साथ मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी होना भी जरूरी है।

जुलाई में गठित हुआ था ELC Future Voters क्लब

विद्यालय में शासन के निर्देशानुसार जुलाई 2026 में ELC Future Voters क्लब का गठन किया गया था। क्लब का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार भावी मतदाता के रूप में तैयार करना है।

क्लब के माध्यम से नवमतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही मतदाता जागरूकता रैली, भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता और अन्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाना है।

मॉक पोल के माध्यम से विद्यार्थियों ने मतदान प्रक्रिया को करीब से समझा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता की भूमिका, जिम्मेदारी और मतदान के महत्व को व्यवहारिक रूप से जाना। विद्यालय की इस पहल से विद्यार्थियों को भविष्य में जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने के लिए चुनावी प्रक्रिया को समझने का अवसर मिला।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के दो अधिकारियों को किया निलंबित
Share This Article