Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रिटायरमेंट से पहले निपटाएं अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरण, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश,

Priyanshu Ranjan

विभागों में रिक्त पदों और बैकलॉग पर भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश, योजनाओं की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग पर जोर,

रायपुर, 11 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं, प्रशासनिक कार्यों और महत्वपूर्ण प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्यों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

मुख्य सचिव ने विशेष रूप से सेवा निवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरणों को लेकर स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने का इंतजार किए बिना उनके संबंधित प्रकरण पहले से तैयार कर समय पर निराकृत किए जाएं। इसके लिए विभागवार सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की सूची नियत अवधि में तैयार करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -

उन्होंने विभागों में रिक्त पदों और बैकलॉग के पदों की जानकारी तैयार कर सेटअप के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि विभागीय सचिव अपने-अपने विभागों की योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करें।

728 सेवाएं लोक सेवा गारंटी के दायरे में

बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकार, सेवा सेतु, पीएम प्रगति पोर्टल, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अब तक 728 सेवाएं अधिसूचित की जा चुकी हैं।

मुख्य सचिव ने नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।

See also  Ratlam News/नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने मंत्री चेतन्य काश्यप से की सौजन्य भेंट,रतलाम प्रेस क्लब द्वारा

आई-गॉट प्रशिक्षण की होगी मॉनिटरिंग

मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने आई-गॉट के तहत विभागवार चिन्हित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण की कार्ययोजना तैयार करे और उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता में और सुधार हो।

रिफॉर्म उत्सव अभियान की तैयारी

बैठक में विभागवार प्रशासनिक सुधारों की जानकारी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर किए गए रिफॉर्म की जानकारी व्यवस्थित रूप से तैयार रखें। आगामी दिनों में ‘रिफॉर्म उत्सव अभियान’ का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह एवं जेल, आदिम जाति विकास, विधि एवं विधायी, महिला एवं बाल विकास, वित्त, जनसम्पर्क, स्कूल शिक्षा, लोक निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, पर्यटन एवं संस्कृति, खाद्य, स्वास्थ्य, ऊर्जा, श्रम, वाणिज्य एवं उद्योग, परिवहन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article