Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

केपटाउन टेस्ट- साउथ अफ्रीका ने 615 रन बनाए:रिकेलटन का दोहरा शतक, बावुमा और वेरियन ने सेंचुरी लगाई; अब्बास-सलमान को 3-3 विकेट

Aaj 24
By Aaj 24

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच केपटाउन में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। शुक्रवार को साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने मुकाबले के दूसरे दिन तीसरे सेशन तक बैटिंग की और 615 रन बनाए।

- Advertisement -

रायन रिकेलटन ने 259 रन की मैराथन पारी खेली। टेम्बा बावुमा और काइल वेरियन ने सेंचुरी लगाई। पाकिस्तान से मोहम्मद अब्बास और सलमान अली आगा ने 3-3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है।

- Advertisement -

पत्रकार की हत्या पर जारी है सियासत : भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने जारी की तस्वीर, सुशील आनंद ने कहा- हत्यारा है भाजपा का सदस्य

अफ्रीकी ओपनर का तीसरा हाईएस्ट स्कोर रिकेलटन ने 343 गेंद पर 259 रन बनाए। उनकी पारी में 29 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्हें मीर हम्जा ने मोहम्मद अब्बास के हाथों कैच कराया। रिकेलटन ने साउथ अफ्रीका के ओपनर के रूप में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। उनसे आगे ग्रीम स्मिथ और गैरी कर्स्टन हैं। स्मिथ 277 रन बनाकर टॉप पर और कर्स्टन 275 रन बनाकर दूसरे नंबर पर हैं।

See also  Aaj 23 November 2024 Ka Rashifal: मीन राशि वाले सेहत पर ध्यान दें, जानें आज 23 नवंबर 2024 का राशिफल
Share This Article