Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

Aaj 24
By Aaj 24

जगदलपुर ,छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर ग्रेहाउंड्स फोर्स ने महिला नक्सली समेत 7 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मौके से एक-47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह से दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही थी। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले के ईटूनगरम थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, लेकिन जवानों ने मुठभेड़ में उन्हें ढेर कर दिया।

- Advertisement -

मारे गए नक्सलियों की पहचान हो गई है। इनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर, डिविजनल कमेटी मेंबर, एरिया कमेटी मेंबर और पार्टी के 2 सदस्य शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। प्रदेश में इस साल 207 से अधिकर नक्सली मारे गए हैं।

See also  Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: आज सोमवती अमावस्या के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share This Article