AAJ24

[state_mirror_header]

जब शाहरुख का बेटा ड्रग केस में गिरफ्तार हुआ

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई ,सात मंजिला कॉर्डेलिया क्रूज लंगर डाले खड़ा है। 11 डेक, 796 केबिन, बार, लाउंज, स्पा, कसीनो, थिएटर, लाइव बैंड और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट जैसी लग्जरी सर्विसेज से लैस ये क्रूज किसी सेवन स्टार होटल से कम नहीं है।

- Advertisement -

इसे गोवा जाना है। रात में क्रूज पर फैशन टीवी इंडिया का Cray’Ark नाम का एक बड़ा इवेंट होना है। इसके लिए बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को खास तौर पर बुलाया गया है।

- Advertisement -

दोपहर 12 बजे से ही क्रूज पर गोवा जाने वालों का आना शुरू हो जाता है। दो अलग-अलग एंट्री हैं। एक सिर्फ VVIP के लिए और दूसरा आम टूरिस्ट्स के लिए। VVIP में किसकी एंट्री हुई, ये सिर्फ फैशन टीवी इंडिया के सीईओ काशिफ खान को पता है।

मोबाइल पर बोर्डिंग पास दिखाते ही उन्हें वेलकम ड्रिंक के साथ लग्जरी केबिन की चाबी दी जाती है। दोपहर 2 बजे के आसपास क्रूज मुंबई पोर्ट से गोवा के लिए निकल पड़ता है।

रात करीब 8 बजे सभी लोगों को इवेंट में पहुंचने का मैसेज मिलता है। थोड़ी देर में लोगों का डेक पर आना शुरू हो जाता है। सभी को वेलकम ड्रिंक सर्व की जाती है। रंग-बिरंगी लाइट और 1 लाख वॉट के म्यूजिक पर सभी डांस करने लगते हैं। रात करीब 11 बजे इवेंट पूरे शबाब पर था, अचानक भगदड़ मच गई। तभी अनाउंसमेंट होता है- ‘सभी लोग अपनी जगह खड़े रहे। एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का छापा पड़ा है।’

मुझे याद है। शनिवार देर रात तक काम करने के बाद मोबाइल वाइब्रेट मोड पर करके सो गई। गहरी नींद में थी, तभी मेरा फोन वाइब्रेट होने लगा। मोबाइल पर एनसीबी से मेरे सोर्स का मैसेज था- ‘मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया क्रूज पर रेव पार्टी हो रही थी। जहां एनसीबी ने फिल्म स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट, मॉडल मुनमुन धमीजा समेत 8 लोगों को अरेस्ट किया है।’

See also  जावरा के दीपक सोनी बने भारतीय पत्रकार संघ यूथ विंग के रतलाम जिलाध्यक्ष : राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जैन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री माहेश्वरी ने की नियुक्ति

मैं सुबह 6:30 बजे एनसीबी दफ्तर के पास मुंबई इंटरनेशनल पोर्ट पहुंच गई। आधे घंटे बाद तो यहां मीडिया का जमावड़ा लग गया। सब कार्डेलिया को ढूंढ रहे थे। एनसीबी दफ्तर से कुछ दूर जाकर देखा तो समुद्र में कार्डेलिया खड़ा नजर आ रहा था।

Share This Article