Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4,000 और महिलाओं को 3,000 रुपये जातिगत जनगणना का वादा

Aaj 24
By Aaj 24

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव  के लिए महाविकास अघाड़ी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  ने रविवार को महाविकास अघाड़ी का घोषणा पत्र जारी  किया। घोषणापत्र के माध्यम से महाविकास आघाड़ी ने महाराष्ट्र की जनता को 5 गारंटी दी है।

- Advertisement -

घोषणा पत्र में पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 3 हजार रुपये और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 4,000 रुपये देने का वादा किया है। साथ ही जातिगत जनगणना का भी वादा किया है। इसके अलावे किकानों को 3 लाख तक लोन को माफ करने का वादा किया है।

- Advertisement -

बता दें इससे रविवार को ही पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में पार्टी में महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए देने, 25 लाख नई नौकरियां और किसानों से कर्जमाफी का वादा किया है।

संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा, “महाराष्ट्र कई युगों से हर क्षेत्र में देश का नेतृत्व कर रहा है। भक्ति आंदोलन की शुरुआत भी महाराष्ट्र से हुई। गुलामी से मुक्ति का आंदोलन भी शिवाजी ने यहीं से किया। समाजिक क्रांति की शुरुआत यहीं से हुई। हमारे संकल्प पत्र में महाराष्ट्र की जनता का प्रतिबिम्ब है। किसानों का सम्मान, गरीबों का कल्याण, महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाने, विरासत का पुनरोत्थान करने का संकल्प आज महायुति ने लिया है।

See also  रायपुर : बस्तर-सरगुजा सहित प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक बैंकिंग नेटवर्क का करें विस्तार: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
Share This Article