Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मोदी धुले में बोले- एक रहेंगे तो सेफ रहेंग कांग्रेस पहले धर्म के नाम पर लड़ाती थी

Aaj 24
By Aaj 24

मुंबई ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत की। धुले में 50 मिनट में भाषण में मोदी ने महा विकास अघाड़ी (MVA), कांग्रेस के अलगाववाद, महाराष्ट्र के विकास, आदिवासी और महिलाओं पर बात की।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। पहले वे धर्म के नाम पर लड़ाते थे। इसी के चलते देश का बंटवारा हुआ। अब वे जातियों को लड़ाने का काम कर रहे हैं। ये भारत के खिलाफ साजिश है।

- Advertisement -

मोदी ने ये भी कहा कि महाअघाड़ी की गाड़ी में न पहिए हैं, न ब्रेक है और ड्राइवर की सीट पर बैठने के लिए झगड़ा हो रहा है। चारों तरफ से अलग-अलग हॉर्न सुनाई दे रहे हैं।

महाराष्ट्र की 288 सीटों में एक फेज में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। भाजपा महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 148, शिंदे गुट ने 80, अजित गुट ने 53 उम्मीदवार उतारे हैं।

महाराष्ट्र से मेरा अपनापन आप सब जानते हैं। महाराष्ट्र से मैंने जब भी कुछ मांगा है, यहां के लोगों ने दिल खोलकर मुझे आशीर्वाद दिया। 2014 के विधानसभा चुनाव में मैं यहां आया था। मैंने आपसे महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार के लिए आग्रह किया था। आपने राज्य में 15 साल के सियासी कुचक्र को तोड़कर बीजेपी को जीत दिलाई। आज मैं धुले की धरती से मैं महाराष्ट्र में चुनाव अभियसान की शुरुआत कर रहा हूं।

 हम जनता को भगवान मानते हैं, उनकी सेवा करते हैं। कुछ लोग लोगों को लूटने आए हैं। जब लोगों को लूटने की नीयत वाले आते हैं तो हर योजना बंद कर देते हैं। आपने महाविकास अघाड़ी के धोखे से बनी सरकार के ढाई साल देखे हैं। इन्होंने पहले सरकार लूटी, फिर जनता को लूटा।

See also  मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान,,,

 महायुति का वचननामा (मैनिफेस्टो) विकसित भारत का आधार बनेगा। विकसित महाराष्ट्र विकसित भारत के लिए हमारी बहन-बेटियों का जीवन आसान बनाना बहुत जरूरी है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं तो पूरा समाज तेजी से आगे बढ़ता है। इसलिए केंद्र सरकार ने भी महिलाओं को केंद्र में रखकर कई बड़े फैसले लिए हैं।

महाराष्ट्र की हर महिला को अघाड़ी वालों से सतर्क रहना है। ये नारी शक्ति को सशक्त नहीं देख सकते। ये महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं, कैसी-कैसी अभद्र भाषा बोल रहे हैं। महाराष्ट्र पुलिस में 25000 बेटियों की भर्ती से महिलाओं में उत्साह बढ़ेगा। उन्हें सुरक्षा मिलेगी।

कांग्रेस की तरफ से एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का खेल खेला जा रहा है। कांग्रेस कभी दलितों, पिछड़ों आदिवासियों को आगे बढ़ते नहीं देख सकती। अंबेडकर ने कोशिश की, वंचितों को आरक्षण मिले लेकिन नेहरू जी अड़े रहे। बाबा साहेब मुश्किल से दलितों और आदिवासियों को आरक्षण दिला पाए। नेहरू के बाद इंदिरा जी आईं। उन्होंने भी आरक्षण के खिलाफ यही माहौल बनाए रखा। वे एससी, एसटी, ओबीसी को हमेशा कमजोर करना चाहत थीं। राजीव गांधी की सोच भी खानदान से अलग नहीं थी।

कांग्रेस ने कश्मीर को आर्टिकल 370 के जरिए देश की मुख्यधारा से अलग किया। कांग्रेस ने कश्मीर में अंबेडकर का संविधान लागू नहीं होने दिया। देश में दो संविधान रहते थे, कश्मीर में दलितों , वंचितों को उनका हक नहीं मिलने दिया। इन्होंने अलगावदियों को संरक्षण दिया। इन्होंने जो समस्या पैदा की, हमने आर्टिकल 370 हटाकर उसे खत्म कर दिया। कश्मीर में उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने दूंगा।

See also  प्रोफेसर हमला केस...मास्टरमाइंड अरेस्ट, पुलिस करेगी खुलासा

 2019 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा इस बार कम सीटों पर लड़ रही हैं। भाजपा ने पिछली बार 164 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। इस बार 16 उम्मीदवार कम उतारे हैं।

वहीं, शिवसेना-शिंदे ने 80, NCP-अजित ने 53 के लिए पार्टी में बगावत के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव है। पिछले चुनाव में शिवसेना (अविभाजित) और NCP (अविभाजित) 124-124 सीटों पर लड़ी थीं। इन सबके अलावा इस बार महायुति ने 5 सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी हैं।

Share This Article