Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर होगा व्यापक मंथन

Priyanshu Ranjan

27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक

रायपुर, 21 अगस्त 2026।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने और इसके प्रारूप को तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है। शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में आगामी 27 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन में राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जाएगी।

- Advertisement -

इस महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषय पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 प्रबुद्ध नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल प्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझाव समान नागरिक संहिता के भावी प्रारूप को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, इसके सामाजिक प्रभावों तथा व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य ऐसा समावेशी, संतुलित और व्यावहारिक प्रारूप तैयार करना है, जिसमें राज्य के सभी वर्गों के हितों और आवश्यकताओं का ध्यान रखा जा सके।

विस्तृत चर्चा और सुझाव प्राप्त करने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं संबंधित समूहों को अलग-अलग चरणों में आमंत्रित किया जाएगा। इन समूहों से प्राप्त सुझावों को भी समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा।

See also  जमानत याचिकाओं को लंबित रखने से पड़ता है मौलिक अधिकारों पर असर SC को क्यों करनी पड़ी यह टिप्पणी
Share This Article