Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा शिक्षक

Aaj 24
By Aaj 24

कांकेर. जिले में नशे में धुत एक शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में स्कूल में धुत होकर सोया हुआ दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो दुर्गुकोंदल ब्लॉक के ग्राम पलाचुर प्राथमिक शाला का है. प्रशासन ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

- Advertisement -

ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवती को मारा मुक्का

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत होकर सोते नजर आ रहे शिक्षक ने बच्चों द्वारा इकठ्ठा किए धान को बेच दिया और उसी पैसों से शराब पी ली. रोजना इसी तरह शराब के नशे में शिक्षक स्कूल पहुंचता है.

इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने बताया कि उन्होंने भी वीडियो देखा है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है. रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि वीडियो में जो घटना देखने को मिल रही है वहां बहुत निंदनीय है एक शिक्षक के कारण हमारा पूरा शिक्षक समुदाय बदनाम हो रहा है.

See also  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की संवेदनशील पहल ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्ग दंपत्ति को फिर से पहुंचाया अपने घर,
Share This Article