Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के मोतीलाल जैन प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत : भगवा स्वयं सेवक संघ के , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नोरवा ने दिया नियुक्ति पत्र

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम । भगवा स्वयं सेवक संघ द्वारा गौ,गरीब,राष्ट्र सेवा,हिन्दू रक्षण,गौ संरक्षण के साथ साथ सनातन धर्म संस्कृति,गौ हत्या एवं लव जिहाद जैसे मामलों में बहन बेटियों की रक्षा सुरक्षा की विचारधारा को लेकर संपूर्ण भारत में लाखों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर देश के अलग अलग राज्यों में कार्य कर रहा है।

- Advertisement -

इसी क्रम में भगवा स्वयं सेवक संघ ने वर्ष 2017 में मोतीलाल जैन को रतलाम जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया था। संगठन द्वारा वर्ष 2018 से 2024 तक लगातार 3 बार मध्यप्रदेश के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।

पिछले 7 वर्षों के कार्यकाल में कीए गए सेवा कार्य और संघ के प्रति आपकी ईमानदार छवि एवं कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए जोधपुर राष्ट्रीय कार्यालय पर उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा विचार विमर्श कर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित कर राष्ट्रीय पदाधिकारियों की अनुशंसा पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश नोरवा ने एक बार पुनः मध्यप्रदेश से रतलाम जिले के सरवनी जागीर निवासी मोतीलाल जैन पिता मिश्रीलाल जैन को भगवा स्वयं सेवक संघ में मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थाई कार्य समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया।

संघ में एक स्वयं सेवक के रूप में हिन्दू रक्षण गौ संरक्षण की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए एक कर्मठ सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में राष्ट्र सेवा के इस महाअभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से भगवा स्वयं सेवक संघ ने चौथी बार श्री जैन को ये जिम्मेदारी दी।

मोतीलाल जैन के चौथी बार प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर सभी शीर्ष पदाधिकारियों के साथ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश नोरवा ने मिठाई खिलाकर पुष्प मालाओं से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

See also  रतलाम में महिला नर्स से रेप का आरोप ; एफआईआर दर्ज, बेटियों और पति को भी मारने की धमकी :डीआरएम ऑफिस के ड्राइंग सेक्शन में कार्यरत आरोपी
TAGGED:
Share This Article