Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम /माननखेड़ा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 50 लाख की ड्रग्स (एमडी) के साथ मंदसौर के तीन आरोपी गिरफ्तार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

रतलाम, 29 मार्च जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रिंगनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, माननखेड़ा चौकी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंदसौर की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन में सवार तीन व्यक्ति अवैध MD ड्रग्स लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

गठित टीम ने माननखेड़ा चौकी के सामने फोरलेन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन आरोपी सुमित बैरागी (20), प्रकाश गुर्जर (19) और रिहान खान (19), सभी निवासी मंदसौर के कब्जे से 500 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनसे ड्रग्स के स्रोत व सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है

55 लाख की कुल जप्ती

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 50 लाख रुपये कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ करीब 5 लाख रुपये कीमत का बोलेरो पिकअप वाहन भी जब्त किया है। इस प्रकार कुल जप्ती लगभग 55 लाख रुपये की हुई है।

सराहनीय भूमिका

See also  मामला सनातन धर्म के अपमान का,डीपी ज्वेलर्स द्वारा :न्यायालय ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश,कोर्ट में दायर हुआ निजी परिवाद,कोर्ट ने पुलिस से जांच प्रतिवेदन मांगा 23 जनवरी तक 

आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक आनन्द सिंह आजाद थाना प्रभारी रिंगनोद, उप निरीक्षक राजेश मालवीय चौकी प्रभारी माननखेडा, प्रआर 658 हर्षवर्धनसिंह जगावत, आर.801 घनश्याम कुमावत, आर.895 संतोष कुमार, 1156 अनिल डांगी, आर. नरेन्द्र सिंह, आर. कृष्णपालसिंह, सै.1149 सुरेश उपाध्याय, सै.1058 जालमसिंह व सै.82 शांतिलाल बामनिया की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article