Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सूरजपुर को झकझोर देने वाली वारदात: नेहरू पार्क में चाकू से हमला, इलाज के दौरान युवती की मौत

Priyanshu Ranjan

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था उपचार, हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूरजपुर। सूरजपुर के नेहरू पार्क में हुई चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में गंभीर रूप से घायल युवती की अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे जिले में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, लटोरी निवासी युवती पर नेहरू पार्क में अज्ञात हमलावर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में उसकी गर्दन पर गंभीर चोट आई थी। घटना के तुरंत बाद उसे जिला अस्पताल सूरजपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया।

- Advertisement -

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी था, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपी की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना ने जिले में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

See also  रतलाम में लेन देन या हत्या की आशंका ;नामली में लहसुन व्यापारी शिवम का मिला शव, परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन,पुलिस ने 5 क़े खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
Share This Article