AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/क्षत्रिय मराठ समाज द्वारा निकाली गई पारंपरिक शौर्य यात्रा : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई, शौर्य यात्रा में गूंजे जय भवानी, जय शिवाजी’ के जयकारे गूंजे

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260212 WA0039

- Advertisement -

रतलाम/रतलाम में गुरुवार शाम छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर क्षत्रिय मराठा समाज ने भव्य शौर्य यात्रा निकाली। 80 फीट रोड स्थित हनुमान ताल से शुरू हुई इस यात्रा में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में हाथों में भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए। यात्रा में बैंड, डीजे और नासिक ढोल की थाप पर ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के जयकारे गूंजते रहे।

IMG 20260220 WA0010

छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर क्षत्रिय मराठ समाज द्वारा निकाली गई पारंपरिक शौर्य यात्रा उत्साह और राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। 80फिट रोड हनुमान ताल से निकली शौर्य यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और हर ओर “जय शिवाजी – जय भवानी” के गगनभेदी जयघोष गूंजते रहे।

IMG 20260220 WA0008

ढोल-नगाड़ों और ताशों की जोशीली धुन पर कदम से कदम मिलाकर चलते युवा, बुजुर्ग और मातृशक्ति का उत्साह देखते ही बनता था। रथ, बग्गी और घोड़ों पर वीर छत्रपति शिवाजी महाराज एवं राजमाता जिजाऊ के स्वरूप में सजे युवक-युवतियों ने मानो इतिहास को जीवंत कर दिया। पूरे मार्ग में ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे शिवस्वराज्य की चेतना पुनः जाग उठी हो और वातावरण पूर्णतः भगवामय हो गया हो

IMG 20260220 WA0006

शहर के इन मार्गों से गुजरी यात्रा

शौर्य यात्रा हनुमान ताल से शुरू होकर अलकापुरी चौराहा, श्री राम मंदिर, चेतक ब्रिज, सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, धानमंडी, बजाज खाना, तोपखाना, चांदनीचौक, घास बाजार, डालूमोदी बाजार, नाहरपुरा, कॉलेज रोड और नगर निगम तिराहे से होते हुए श्री मेहंदी कुई बालाजी मंदिर पर समाप्त होगी। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर इंदौर भाजपा नगर मंत्री श्रीमति स्वाति ताई काशीद, समाज अध्यक्ष मनीष शिंदे, हर्ष जाधव, संजय पंवार, जितेंद्र पाटील, अल्पेश राव, संतोष पाटील, योगेश मोरे, मनीष करडे, आदित्य जाधव, मोहित पाटील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिकजन उपस्थित रहे।

See also  Ratlam News/युवाम द्वारा नव वर्ष पर शाम - ए - गजल का आयोजन,गुलाब चक्कर में कल होगा
Share This Article