Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

PM ने 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे

Aaj 24
By Aaj 24

नई दिल्ली।’ PM मोदी शनिवार को 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 65 लाख स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटे। कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़े पीएम मोदी ने कहा- आज का दिन गांवों के लिए अर्थव्यवस्था के लिए अहम है। 5 साल पहले यह योजना शुरू की गई थी, ताकि गांव में रहने वालों को उनके घर का कानूनी प्रमाण दिया जा सके।

- Advertisement -

मोदी ने कहा- 21वीं सदी में प्रॉपर्टी राइट्स की चुनौती रही है। कई साल पहले यूनाइटेड नेशंस ने कई देशों में भू संपत्ति पर स्टडी की थी। इसमें पता चला था कि दुनिया के कई देशों में लोगों के पास प्राॅपर्टी के पक्के दस्तावेज नहीं है। UN ने कहा था कि अगर गरीबी कम करनी है

- Advertisement -

ओबीसी आरक्षण को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान तेज, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

तो लोगों के पास प्रॉपर्टी राइट्स होना जरूरी है। इस योजना के तहत हमने गांवों के करीब सवा 2 करोड़ लोगों को अपने घर का पक्का कानूनी दस्तावेज दिया है। पहले गांव में लोगों के पास लाखों-लाख करोड़ की संपत्ति होने के बावजूद उसकी इतनी कीमत नहीं थी।

क्योंकि उनके पास कानूनी दस्तावेज होते ही नहीं थे। अब 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की इकोनॉमिक एक्टिविटीज का रास्ता खुल गया है। दरअसल, मोदी वर्चुअली इस इवेंट में शामिल हुए, जबकि फील्ड पर 13 केंद्रीय मंत्री मोर्चा संभाला। कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, संबंधित राज्यों के मंत्री और पंचायत प्रतिनिधि भी वर्चुअली शामिल हुए।

See also  महाकुंभ- संगम तट पर भगदड़, 14 की मौत:प्रयागराज में श्रद्धालुओं की एंट्री रोकी, मौत-घायलों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
Share This Article