भरत शर्मा पत्रकार

धार/रतलाम मध्यप्रदेश अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच सत्य सनातन ट्रस्ट में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज की सहमति से मध्यप्रदेश इकाई में नई नियुक्ति की घोषणा की गई है।
मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजा भाऊ भदाने ने संगठन को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से राकेश निगम को मध्यप्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है यह नियुक्ति संगठन के विस्तार और सक्रियता को नई गति देने वाली मानी जा रही है।
संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा
नियुक्ति के साथ ही संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि राकेश निगम अपनी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पारदर्शिता, निष्ठा और प्रमाणिकता के साथ कार्य करते हुए संगठन एवं राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर स्वामी स्वदेश आनंद गिरी महाराज (अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष)स्वामी बालिकानंद गिरी महाराज (अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री) राजा भाऊ भदाने (प्रदेश अध्यक्ष) सहित मनीष निगम, संजय सिंह चौहान, नरेंद्र सोनगरा और संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राकेश निगम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आधिकारिक पुष्टि
यह नियुक्ति 20 मार्च 2026 को जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से औपचारिक रूप से घोषित की गई, जिससे संगठन में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है संगठन के इस निर्णय को मध्यप्रदेश में सामाजिक और वैचारिक गतिविधियों को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है।
