Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मध्य प्रदेश/राज्यसभा चुनाव में BAP भी उतारेगी उम्मीदवार ; सैलाना विधायक डोडियार ने BAP उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान -पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत बड़े नेताओं से मांगा समर्थन,बीजेपी की दो सीटें लगभग तय,कांग्रेस की बढ़ी टेंशन,तीसरी सीट पर फंसा पेंच

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

भोपाल/मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मई जून में तीन सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है राज्य में केवल एक विधायक होने के बावजूद पार्टी का यह फैसला सियासी समीकरणों को दिलचस्प बना रहा है।

- Advertisement -

राज्यसभा की तीन सीटों पर होगा चुनाव

मध्य प्रदेश में इस बार राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें दो सीटों पर बीजेपी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, जबकि तीसरी सीट पर मुकाबला कड़ा हो सकता है। यही वजह है कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण बनता दिख रहा है।

BAP पार्टी का बड़ा ऐलान

सैलाना (रतलाम) से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने न सिर्फ अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने की घोषणा की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित देश के शीर्ष नेताओं को पत्र लिखकर समर्थन भी मांगा है।

कांग्रेस की एक सीट पर निगाहें

दरअसल राज्यसभा की जिन तीन सीटों पर चुनाव होना है,उनमें बीजेपी के केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह का कार्यकाल 19 जून 2026 को समाप्त हो रहा है विधानसभा में 163 विधायकों के साथ मजबूत स्थिति में खड़ी बीजेपी की दो सीटें लगभग तय मानी जा रही हैं, लेकिन कांग्रेस की एकमात्र सीट पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं कांग्रेस के पास फिलहाल 63 विधायक हैं, जबकि एक सीट जीतने के लिए 58 वोट जरूरी हैं। ऐसे में क्रॉस वोटिंग या अनुपस्थिति की स्थिति में कांग्रेस की सीट फिसल सकती है। हाल के अन्य राज्यों में हुए क्रॉस वोटिंग के उदाहरणों ने इस खतरे को और बढ़ा दिया है।

See also  सैलाना विधायक डोडियार ने कलेक्टर को तत्काल पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग ; सैलाना-बाजना के सरकारी स्कूल खुले में, सैकड़ों विद्यालय बिना बाउंड्रीवाल चारदीवारी भी नहीं -बच्चो की सुरक्षा पर भी सवाल

आदिवासियों की आवाज राज्यसभा तक पहुंचाने की मांग

इसी बीच BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अलग रणनीति अपनाते हुए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों आदिवासी इलाकों में जाकर वोट मांगते हैं और उनके हितों की बात करते हैं, ऐसे में अब उन्हें आदिवासी समाज की आवाज राज्यसभा तक पहुंचाने के लिए BAP उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। डोडियार ने 19 मार्च 2026 को अपने आधिकारिक लेटरहेड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष सहित कई बड़े नेताओं को पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत आदिवासी पार्टी देशभर में आदिवासी समाज के अधिकार, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए कार्य कर रही है और राज्यसभा में प्रतिनिधित्व चाहती है।_

आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी

पत्र में उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पार्टी का प्रभाव राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में है, और संसद में प्रतिनिधि पहुंचने से आदिवासी मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी दलों से अपने विधायकों को BAP उम्मीदवार के समर्थन के निर्देश देने की अपील की है।

Share This Article