Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

बड़ा अपडेट: कुदरगढ़ महोत्सव से पहले ही कल पहुंचेंगे CM साय, बदली तारीख से बढ़ी हलचल…

Priyanshu Ranjan

सूरजपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले कुदरगढ़ महोत्सव से पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रस्तावित दौरा अब 23 मार्च की जगह कल यानी 21 मार्च 2026 को होगा। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कल दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

हालांकि, तीन दिवसीय कुदरगढ़ महोत्सव अपनी पूर्व निर्धारित तिथियों 23, 24 और 25 मार्च को ही आयोजित होगा। कार्यक्रम में इस बदलाव का महोत्सव के अन्य आयोजनों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

- Advertisement -

कुदरगढ़ ट्रस्ट के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे की तारीख में प्रशासनिक कारणों से परिवर्तन किया गया है, ताकि कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराया जा सके।

कुदरगढ़, सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां चैत्र नवरात्र के दौरान हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसी अवसर पर आयोजित कुदरगढ़ महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी संपन्न होते हैं।

ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे कल 21 मार्च को आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। साथ ही 23 से 25 मार्च तक चलने वाले कुदरगढ़ महोत्सव में भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

See also  अमेजन-फ्लिपकार्ट के वेंडर्स पर ED की बड़ी कार्रवाई 16 ठिकानों पर छापेमारी
Share This Article