Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने युवाओं से मनीषा कसेरा ने की भागीदारी की अपील

Priyanshu Ranjan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान

सूरजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर सूरजपुर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिलेवासियों और विशेष रूप से युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की जा रही है।

- Advertisement -

सूरजपुर निवासी सुश्री मनीषा कसेरा ने जिले के युवाओं से 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है।

- Advertisement -

मनीषा कसेरा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों और दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा संकल्प के इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि युवा किसी भी सामाजिक अभियान की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। युवाओं की सक्रिय सहभागिता से अभियान को नई ऊर्जा और गति मिलती है। उन्होंने जिले के युवा साथियों से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना के साथ आगे आने तथा सेवा संकल्प अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

See also  MP/मुख्यमंत्री ने इन्दौर एयरपोर्ट से किया मन की बात का श्रवण : प्रधानमंत्री मोदी के 'मन की बात' के 132वें संस्करण का प्रसारण,देश को एकजुट कर सकारात्मक संदेश देने का अद्भुत प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Share This Article