Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam News/नगर निगम कार्यालय भवन व परिसर में लगाये तिरंगे झण्डे व गूंजे देशभक्ति के नारे ; हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव,स्वच्छता के संग, अभियान का महापौर पटेल ने किया शुभारंभ

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम 9 अगस्त । 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 से 15 अगस्त तक चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का शुभारंभ महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, निगम अधिकारी व कर्मचारियों के साथ नगर निगम कार्यालय भवन व परिसर में तिरंगे झण्डे देशभक्ति नारो के साथ लगाये।

- Advertisement -

इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, विष्शल शर्मा, अक्षय संघवी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती प्रीति कसेरा, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, हार्दिक मेहता, संजय कसेरा, शेरू पठान, जलज सांकला, राजेश माहेश्वरी, विजयसिंह चौहान, रमेश पांचाल, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर देश भक्ति के नारे लगाते हुए निगम कार्यालय भवन तथा परिसर में लगाये।

See also  Ratlam News/श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन ने हिंदू नववर्ष 2082 पर किया समाजसेवी आयोजन,पक्षियों के लिए जल संरक्षण अभियान
Share This Article