AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम/दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित ; अध्यक्ष परमार ने की घोषणा,विभिन्न पदों पर समाजजनों को मिली जिम्मेदारी

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

IMG 20260321 WA0128

- Advertisement -

रतलाम। दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज पंचायत, रतलाम की नई कार्यकारिणी की घोषणा गत दिवस अध्यक्ष आनंद परमार द्वारा की गई। समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में नई टीम का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

घोषणा के अनुसार आनंद परमार अध्यक्ष रहेंगे उपाध्यक्ष पद पर रमेश चन्द्र परमार,अनिल पटेल,गोपाल देवड़ा,मनीष परमार,मनोज परमार,राजेश सोलंकी,हिम्मत पडियार एवं भारत सोलंकी को जिम्मेदारी दी गई है।

सचिव पद पर कमलेश पवार एवं सहसचिव के रूप में संजय राठौर तथा निलेश परमार को नियुक्त किया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र मकवाना एवं विनय पडियार को दायित्व सौंपा गया है।

संगठन मंत्री के रूप में दिनेश निम्बोला,पुखराज सोलंकी,मनोज मकवाना,विमल वाघेला एवं गोपाल मकवाना को नियुक्त किया गया है। धर्मशाला प्रभारी के रूप में प्रवीण वाघेला एवं भारत सोलंकी तथा मंदिर प्रभारी के रूप में गगन सोलंकी एवं नवीन पवार को जिम्मेदारी दी गई है।

मीडिया प्रभारी के रूप में महेश सोलंकी एवं प्रवक्ता के रूप में प्रकाश हेमावत को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य, महिला सदस्य, संरक्षक, परामर्शदाता एवं सलाहकार समिति में भी समाज के अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है।समाज के पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी से समाज हित में कार्य करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी महेश सोलंकी द्वारा प्रदान की गई।

See also  रतलाम में हुआ महामांगलिक का भव्य आयोजन ;महामांगलिक में रोग-शोक-विघ्न नाशक मंत्रों से कराई आत्मशुद्धि,शांतिधारा पाठ मंत्राक्षरों, गौतम अष्टम आचार्य ने कराई श्रवण
Share This Article