Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

MP/पत्रकार हितों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम ; उत्सव राजेश सोनी बने भारतीय पत्रकार संघ बीपीएस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,संगठन का होगा देशभर में विस्तार

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

IMG 20260309 WA0051
नईदिल्ली-पत्रकारिता जगत में विश्वसनीय पहचान बना चुके भारतीय पत्रकार संघ (बीपीएस), चंद्र विहार इंदरपल्स विस्तार, दिल्ली द्वारा शुक्रवार को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह राठौर के अनुमोदन के बाद उत्सव राजेश सोनी को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र ने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए निरंतर कार्य करता आ रहा है। संगठन का उद्देश्य देशभर के पत्रकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए संगठन का विस्तार देश के विभिन्न राज्यों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि देशभर के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार संगठन से जुड़ रहे हैं और नई कार्यकारिणी सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

- Advertisement -

नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्सव राजेश सोनी ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य करते हुए यह अनुभव हुआ है कि पत्रकारों को कई चुनौतियों और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न संगठनों से जुड़े पत्रकार लंबे समय से एक ऐसे निस्वार्थ और सशक्त संगठन की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, जो पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कर सके और उन्हें एक मजबूत मंच प्रदान कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में प्रिंट मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा सोशल मीडिया भी आमजन से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में पत्रकारिता के सभी माध्यमों को साथ लेकर चलना समय की आवश्यकता है। कई ऐसे संगठन हैं जो अच्छे और ईमानदार पत्रकारों को साथ लेकर सच्ची पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय पत्रकार संघ के माध्यम से पत्रकारों को एक सही दिशा और सशक्त मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पत्रकार एकजुट होकर समाज और देश के हित में अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा सकें।

इस अवसर पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा दूरभाष के माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई संदेश भी प्राप्त हुए। साथ ही आगामी समय में देशभर के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को एक मंच पर लाकर पत्रकारों के हितों में प्रभावी रूप से कार्य करने की योजना पर भी चर्चा की गई।

Share This Article