AAJ24

[state_mirror_header]

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में 157.34 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Bharat Sharma

सूरजपुर । 04 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत करने हेतु स्वीकृत कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।

- Advertisement -

मंत्री राजवाड़े ने ग्राम कसकेला में 26.05 लाख की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण, ग्राम सिलफिली में 76.74 लाख की लागत से सड़क निर्माण, ग्राम गणेशपुर में 37.48 लाख की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण तथा ग्राम करमपुर में 17.07 लाख की लागत से सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

- Advertisement -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे आवागमन में सुगमता के साथ स्वच्छता और जीवन स्तर में भी सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है तथा प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द पूरा करने की दिशा में कार्यरत है।

See also  संगठन को धार देने की तैयारी: शशि सिंह की अध्यक्षता में सूरजपुर जिला कांग्रेस की अहम बैठक, मनरेगा–SIR पर आंदोलन के संकेत...
Share This Article