Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

Ratlam/राजपूत समाज मनाया रंगारंग फाग उत्सव ; श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर,फूल और गुलाल उड़ाकर किया नृत्य

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260301 WA0039

- Advertisement -

रतलाम, 1 मार्च। राजपूत समाज के अमृत सागर तालाब स्थित श्री चारभुजा नाथ जी का मंदिर परिसर पर भव्य रंगारंग फाग महोत्सव मनाया गया फूल और गुलाल उड़ा कर फाग उत्सव मनाया।

IMG 20260301 WA0040

ट्रस्ट मंडल के ठाकुर भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि सर्वप्रथम श्री महाराणा प्रताप जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक रजत बारोट द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई जिसमें होली खेले रघुवीरा, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे, आज बिरज में होली रे रसिया जैसे अनेक रंगारंग गीतों की प्रस्तुतियों को सुनकर समाजजन झूम उठे उत्सव में एक क्विंटल गुलाल और एक क्विंटल फ़ूल उड़ाकर रंगारंग फाग उत्सव मनाया गया।

IMG 20260301 WA0042 scaled

पंडित मनोज कुमार दुबे द्वारा भगवान श्री चारभुजा नाथ जी की महा आरती की गई । इसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया।

यह थे मौजूद

कार्यक्रम में ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह हारोड़,नवयुवक मंडल अध्यक्ष ठाकुर अजीत सिंह सांखला, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा कुंवर सिसोदिया, ठाकुर राजेश सिंह चौहान, ठाकुर जीवन सिंह चौहान, ठाकुर भगवान सिंह राठौर, ठाकुर जगदीश चंद्र सिंह चुंडावत, ठाकुर राम सिंह जाधव, ठाकुर महेंद्र सिंह राठौर, ठाकुर राकेश सिंह राठौर, ठाकुर अजय सिंह तंवर, कुंवर मयूर सिंह सिसोदिया,कुंवर भगवान सिंह चौहान,ठाकुर करण सिंह राणावत, ठाकुर रमेश सिंह पंवार, महिला मंडल की उषा कुंवर डोडिया, सुनीता कुंवर चौहान, सुनीता कुंवर सांखला, कृष्णकांता सिसोदिया, राजकुंवर चौहान, हेम कन्या पंवार, स्नेहलता हारोड़, निशा कुंवर सिसोदिया,भारती कुंवर सोनगरा, भारती कुंवर सोलंकी, सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे

उक्त जानकारी ट्रस्ट मंडल के ठाकुर भारत सिंह सिसोदिया ने दी।

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की विशेष पहल पर सूरजपुर के दूरस्थ पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ करने सोलर पंपों की मरम्मत जारी,
Share This Article