AAJ24

[state_mirror_header]

सैलाना /होली, धुलेंडी एवं रमजान को लेकर वार्ड क्रमांक 2 में एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी ने ली सद्भावना बैठक,सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

IMG 20260302 WA0010

- Advertisement -

सैलाना/आगामी होली, धुलेंडी एवं पवित्र माह रमजान को दृष्टिगत रखते हुए रविवार देर शाम स्थानीय वार्ड क्रमांक 2 में शांति एवं सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया बैठक का नेतृत्व एसडीओपी नीलम बघेल एवं थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने किया

IMG 20260302 WA0007

बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना था। कार्यक्रम में वार्ड के मुस्लिम एवं हिंदू समाज के गणमान्य नागरिकों, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी नागरिक एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रहेगी और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

IMG 20260302 WA0015

एसडीओपी ने कहा कि होली और रमजान जैसे पर्व आपसी सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं, इसलिए सभी नागरिक इन अवसरों को मिल-जुलकर, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। थाना प्रभारी ने भी लोगों से शांति बनाए रखने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान उपस्थित नागरिकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और यह संकल्प लिया कि सभी त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ।इस अवसर पर वार्ड पार्षद सलोनी प्रशांत मांडोत प्रमुख रूप से अपने वार्ड की जनता के साथ उपस्थित थे

See also  सैलाना के पास बड़ा हादसा : तेल से भरे टैंकर में दो बार लगी आग, 1500 डिब्बे और ट्रक जला,डायल-112 और फायर टीम ने पाया काबू
Share This Article