Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

मालेगांव ब्लास्ट केस-प्रज्ञा को एनआईए कोर्ट का वारंट

Aaj 24
By Aaj 24

मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ 10 हजार रुपए का जमानती वारंट जारी करते हुए 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। कोर्ट का वारंट जारी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने अपनी एक तस्वीर X पर शेयर करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है।

- Advertisement -

तस्वीर में प्रज्ञा के चेहरे पर काफी सूजन नजर आ रही है। इस पर उन्होंने कहा- कांग्रेस के टॉर्चर सिर्फ एटीएस कस्टडी तक ही नहीं मेरे जीवन भर के लिए मृत्युदायी कष्ट का कारण हो गए।

- Advertisement -

प्रज्ञा ठाकुर के करीबियों ने बताया कि पूर्व सांसद दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हैं। उनके चेहरे पर सूजन है। उन्हें देखने में भी दिक्कत आ रही है।

प्रज्ञा ठाकुर ने X पर अपनी ये तस्वीर शेयर की

प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा- दवाओं से पूरे शरीर में सूजन है। हॉस्पिटल में इलाज चल रहा।
प्रज्ञा ठाकुर ने लिखा- दवाओं से पूरे शरीर में सूजन है। हॉस्पिटल में इलाज चल रहा।

मालेगांव केस में NIA कोर्ट ने जारी किया है वारंट दरअसल, एनआईए कोर्ट ने मंगलवार (6 नवंबर) को 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ 10 हजार का जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही उन्हें 13 नवंबर तक कोर्ट में पेश होने को कहा है। इससे पहले प्रज्ञा को मुंबई में ही रहकर इलाज कराने और पेशी पर हाजिर होने का कोर्ट ने आदेश दिया था।

See also  CG BREAKING : मुंगेली में स्टील प्लांट की चिमनी ढही,कई मजदूर हताहत
Share This Article