AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम में बड़ा हादसा: कच्चे मकान की दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दबा,गंभीर रूप से घायल,किया इंदौर रैफर

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

Screenshot 20260209 2122062

- Advertisement -

रतलाम, 09 फरवरी शहर के कोठारी वास में सोमवार दोपहर गंभीर हादसा घटित हो गया। निर्माणाधीन मकान के पड़ोस की कच्ची दीवार काम कर रहे मजदूर पर अचानक गिर पड़ी। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। रहवासियों की सहायता से मजदूर को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहा उसका इलाज जारी है।

Screenshot 20260209 2122542

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोठारी वास स्थित एमएलबी स्कूल के सामने दिनेश पलसोड़ी निवासी राजपुरा माताजी समीप ग्राम चिल्लर का मजदूर निर्माणाधीन मकान का खडडा खोद रहा था तभी उस पर पड़ोस की दो मंजिला कच्ची दीवार भरभरा कर अचानक गिर गई। जिससे मजबूर मलबे में दब गया। वही काम कर रहे मजदूरों और आसपड़ोस के रहवासियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मजदूर को गंभीर अवस्था में बाहर निकाला। घायल मजदूर को तुरंत मेडिकल कॉलेज भेजा। जहा डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल मजदूर को जांच कर इंदौर रेफर कर दिया।

सुचना मिलते ही एसडीएम आर्ची हरित, शहर के सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया और माणक चौक थाना प्रभारी पतिराम डावरे के साथ एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पहुंचे।

See also  Ratlam News:रतलाम से लापता 8वीं की छात्रा इंदौर के खजूरी बाजार से मिली ; बच्ची सकुशल,ई रिक्शा में रेलवे स्टेशन पहुंची थी
Share This Article