AAJ24

[state_mirror_header]

रतलाम के ड्रग्स फैक्ट्री चिकलाना गांव में देर रात मारा छापा : 10 किलो 900 ग्राम एमडी और हथियार भी बरामद,16 आरोपी गिरफ्तार,कार्रवाई जारी

Bharat Sharma

भरत शर्मा की रिपोर्ट 

- Advertisement -

रतलाम, 16 जनवरी जिले में एक बार फिर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध मादक पदार्थ बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स को बरामद किया है। ड्रग्स में लिप्त 16 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिले के कालूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत चिकलाना ग्राम में पुलिस ने आधी रात को अवैध मादक पदार्थ एमडी (ड्रग्स) बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। छापे के दौरान पुलिस को 10 किलो तैयार किया हुआ एमडी ड्रग्स को बरामद किया है। फैक्ट्री के अंदर ड्रग्स पदार्थ में लिप्त 16 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने फैक्ट्री के अंदर से बड़ी मात्रा में बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं।

b4e1e699b86c2783129fb654714abdc1

एसपी अमित कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक लाल ने कालूखेड़ा थाना प्रभारी के बल के साथ फैक्ट्री पर दबिश है। दबिश की सूचना पुलिस अधिकारियों के अलावा सभी से गुप्त रखी गई थी। पुलिस फैक्ट्री के अंदर छानबीन करने में जुटी हुई है।

See also  Ratlam News; जितेंद्र हाड़े बने मध्यप्रदेश वाल्मीकि महापंचायत में उज्जैन संभाग महामंत्री
Share This Article