Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

केएल राहुल नहीं बनेंगे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान, पूर्व विकेटकीपर ने किया खुलासा, बताया किसके हिस्से आएगी कप्तानी

Aaj 24
By Aaj 24

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के अगले सीजन के लिए बड़ा फैसला किया था। दिल्ली ने ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किया था। नीलामी में भी वह पंत को खरीद नहीं पाई। हालांकि, उसने केएल राहुल को अपने साथ जोड़ा और तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे राहुल आईपीएल-2025 में टीम की कप्तानी करेंगे। हालांकि, दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने बताया है कि राहुल टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। पंत साल 2018 से दिल्ली के साथ थे। साल 2022 से वह टीम के कप्तान बने। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम को ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।

- Advertisement -

CG NEWS : महामाया मंदिर की दानपेटी तोड़कर चुराए लाखों रुपए

- Advertisement -

फिर भी किसी को उम्मीद नहीं थी कि पंत दिल्ली की टीम से बाहर जाएंगे। दिल्ली के लिए आईपीएल खेल चुके कार्तिक ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि राहुल दिल्ली के कप्तान नहीं होंगे बल्कि कोई और होगा। कार्तिक के मुताबिक अक्षर पटेल टीम के अगले कप्तान होंगे। पटेल को दिल्ली ने रिटेन किया था। उन्हें हाल ही में भारत की टी20 टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। कार्तिक ने क्रिकबज के शो पर बात करते हुए कहा, “अक्षर पटेल को उप-कप्तानी के लिए बधाई हो। ये उनके लिए अच्छा मौका है।

वह दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान होंगे। यहां उनके पास लीड करने का अच्छा मौका होगा। वह ये काम गुजरात के लिए भी कर रहे थे। इसलिए उनको बधाई।”हालांकि, देखा जाए तो राहुल के पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है। वह दो टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। दिल्ली से पहले वह लखनऊ सुपर जायंट्स में थे और तीन साल तक टीम की कप्तानी की। इससे पहले वह पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके थे। हालांकि, राहुल का बतौर कप्तान रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं रहा है। पंजाब को तो वह कभी प्लेऑफ में नहीं ले जा सके, लेकिन लखनऊ को वह दो बार प्लेऑफ में ले गए थे।

See also  Tata Gruop Investers: टाटा ग्रुप का ये स्टॉक बन रहा है रॉकेट, कल बाजार में आ सकती है तेजी…
Share This Article