Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

इंदौर : भाजपा जिला ग्रामीण के नवीन कार्यालय हेतु भूखंड की रजिस्ट्री संपन्न,दिग्गज नेता रहे मौजूद

Priyanshu Ranjan

भरत शर्मा की रिपोर्ट

- Advertisement -

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी जिला इंदौर ग्रामीण के नवीन कार्यालय के लिए भूखंड की रजिस्ट्री मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेष जैन, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, महू विधायक उषा ठाकुर, जिला महामंत्री रामस्वरूप गेहलोत, अंतर दयाल, मुकेश जरिया आदि की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

- Advertisement -

IMG 20260331 WA0119

जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा ने बताया कि कार्यालय हेतु उक्त भूमि के चयन और क्रय के लिए वे स्वयं एवं जिला पदाधिकारी विगत तीन माह से निरंतर प्रयासरत थे, जिसका आज सफल परिणाम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह भूखंड लगभग 16,000 वर्गफीट (80×200) क्षेत्रफल का है, जो नावदापंथ स्थित इकोनॉमिक कॉरिडोर पर, एयरपोर्ट के समीप स्थित है। यह स्थान संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार एवं कार्यकर्ताओं की सुविधा के दृष्टिकोण से अत्यंत उपयुक्त माना जा रहा है। यह स्थान ग्रामीण क्षेत्र की चारों विधानसभा सांवेर, देपालपुर, राऊ और डॉ अंबेडकर नगर महू के मध्य होने के कारण कार्यकर्ताओं को आवागमन में भी आसानी होगी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को शुभकामनाएं व बधाई देकर मिठाई खिलाई। नवीन कार्यालय के निर्माण से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जनसेवा के कार्यों में गति आएगी।

See also  इंदौर को मिलेगी अमृत 2.0 की सौगात : 29 मार्च को दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे 1356 करोड़ की जल परियोजनाओं का भूमिपूजन -सिरपुर में 20 एमएलडी के एसटीपी प्लांट का लोकापर्ण भी होगा
Share This Article