Skip to main content

AAJ24

[state_mirror_header]

जयनगर के कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़, पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज; पुलिस हर पहलू की कर रही जांच,

Priyanshu Ranjan

पीड़िता के आरोप और पति की पूर्व सूचना में अंतर, मेडिकल रिपोर्ट व दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आगे बढ़ रही जांच

सूरजपुर। जयनगर थाना क्षेत्र में सामने आए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही, जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और पूर्व में दर्ज सूचना के बीच अंतर मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच कर रही है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि गांव के कुछ युवकों ने उसे कथित रूप से नशीला पदार्थ मिलाकर पानी पिलाया और उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसे होश आया तो वह अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी।

- Advertisement -

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जांच में सामने आया एक और तथ्य

पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि घटना वाले दिन पीड़िता के पति ने अंबिकापुर के मणिपुर थाना में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी ने कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर लिया है। इसके बाद उसे उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना में यह भी उल्लेख है कि उपचार के दौरान महिला अस्पताल से कहीं चली गई थी।

See also  नौकरी के बदले रिश्वत: एसीबी ने सहकारी निरीक्षक को 40 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा

इसी कारण पुलिस अब पीड़िता के बयान, पति द्वारा दी गई सूचना, अस्पताल के रिकॉर्ड, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

मेडिकल रिपोर्ट होगी अहम

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों और साक्ष्यों की गहन जांच आवश्यक है। मेडिकल रिपोर्ट, दस्तावेजी साक्ष्य और संबंधित लोगों के बयान जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक परिस्थितियां और तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article